आपने पार्टी क्यों बदली? RJD विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा, डबल वोटर कार्ड के फेर में फंसे तेजस्वी, EC ने भेजा रिमाइंडर नोटिस

Spread the love share


Bihar Chunav 2025 LIVE:  किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में एक घटना ने बवाल खड़ा कर दिया. जब स्थानीय राजद विधायक इजहार अस्फी को आम जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा. विधायक पर आरोप है कि उन्होंने AIMIM के टिकट पर जनता से वोट लेकर बाद में चुपचाप राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया और अब जनता उन्हें ‘विश्वासघाती’ करार दे रही है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग खुलेआम विधायक से जवाबतलबी करते दिखाई दे रहे हैं. एक युवक कैमरे के सामने विधायक से पूछता है —”हमने AIMIM को वोट दिया था, आपने पार्टी क्यों बदल दी?” विधायक अस्फी थोड़े तीखे लहजे में जवाब देते हैं —”जिससे बात कर रहे हो, उसका नाम इजहार अस्फी है…” विधायक पहले भी एक बयान पर वायरल हो चुके है जिसमें कुछ लोगों को धमकी देते दिखे थे. कहा था जेल में हमारे बहुत आदमी हैं जिस पर उस समय काफी फजीहत हुई थी और बयान को तोड़मरोड़ कर दिखाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था. अब नए मामले से इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

बिहार में चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर बवाल थमने का का नाम नहीं ले रहा है. अब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की बैठक कर एक प्रजेंटेशन के जरिए नई वोटर लिस्ट की खामियां बताते हुए, ईसी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया. तो वहीं, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दो वोटर आईडी कार्ड के फेर में फंसे हुए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब नहीं दिया. इस पर EC ने उन्हें रिमांडर भेजा है, जिस पर तेजस्वी यादव ने कहा किउन्हें नोटिस नहीं मिला.

Bihar Chunav: तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला: X पर वीडियो जारी कर बिहार के हालात, कामकाज और रवैये पर उठाया सवाल

बिहार की राजनीति में एक बार फिर तीखा बयान सामने आया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य की मौजूदा स्थिति उनके कामकाज और रवैये को देखकर समझी जा सकती है. उन्होंने पुनौराधाम में जानकी माता मंदिर के शिलान्यास का वीडियो अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए तेजस्वी ने मुख्यमंत्री के क्रियाकलाप और भंगिमा यह दिखाते हैं कि बिहार किस तरह चलाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि सरकार जनता के मुद्दों से भटक गई है और विकास के बजाय राजनीतिक खेल में उलझी हुई है.

Bihar Voter List Controversy: SIR विवाद पर सियासत तेज! राहुल के आरोपों पर बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश और निशिकांत दुबे का पलटवार

SIR के मुद्दे पर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वोट चोरी हो रहे हैं. इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने जोरदार पलटवार किया है. बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश और निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है. उन्होंने दावा किया कि वोटिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों से भटकाने और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. वहीं, इस बयानबाजी के बाद SIR को लेकर सियासत और तेज हो गई है.

Bihar Voter List Controversy: अमित शाह ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा-SIR को रोककर बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं

पुनौराधाम में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकी माता मंदिर का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मंदिर बिहार के भाग्योदय की शुरुआत का प्रतीक होगा. सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद SIR (सीमा सुरक्षा से जुड़ी योजना) को रोककर बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं. शाह ने कहा कि केंद्र सरकार सीमाओं की सुरक्षा और राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह देखा गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

Bihar Voter List Controversy: आपके परदादा ने शुरू किया था SIR…अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Bihar Voter List Controversy: गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव में एसआईआर के मामले पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि- आज मैं राहुल गांधी जी से कहना चाहता हूं, बंद करिए वोट बैंक की राजनीति. मतदाता सूची का शुद्धिकरण पहली बार नहीं हो रहा है, आपके परदादा ने ही इसे शुरू किया था. आप चुनाव पर चुनाव हार रहे हैं, इसलिए बिहार चुनाव हारने की वजह लोगों को पहले ही बता रहे हैं.

Bihar Chunav Live: अमित शाह का नीतीश कुमार ने किया धन्यवाद

Bihar Chunav Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि- आज का दिन बेहद खुशी का दिन है. आज अमित शाह माता सीता की जन्मस्थली पहुंचे हैं. पुनौरा धाम में ही माता सीता का जन्म हुआ था. बिहार सरकार ने पुनौरा धाम के विकास के लिए कई काम किए हैं. पुनौरा धाम के विकास का समग्र योजना बनाई है. माता जानकी के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. कुल ६७ एकड़ भूमि पर इसका निर्माण कराया जाएगा. सीतामढ़ी में विकास के कई कार्य कराया जा रहा है. केंद्र सरकार ने अयोध्या और सीतामढ़ी के लिए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. विशेष ट्रेन भी चलाया जा रहा है, मैं केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं.

Bihar Voter List Controversy: वोट अधिकार यात्रा को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने साधा निशाना

Bihar Voter List Controversy: इंडिया गठबंधन के वोट अधिकार यात्रा पर अशोक चौधरी ने बड़ा हमला किया. मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आप वोट अधिकार यात्रा की बात करते हैं, लेकिन अपने पूरे परिवार का फॉर्म भर रहे हैं. यह कैसी राजनीति है एक तरफ आपका कह रहे हैं कि गड़बड़ी है अगर एक महीना का समय क्यों दिया गया जो उसकी छूट गया वह गड़बड़ी है उसको आप जोरवा लीजिए.

Sitamarhi Mata Sita Mandir News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा क्या बोले?

Sitamarhi Mata Sita Mandir News:  बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, “ये दिन बहुत शुभ है. ये ऐतिहासिक दिन विकसित बिहार के संकल्प को साकार कर रहा है.” उन्होंने यह बयान सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर शिलान्यास को लेकर दिया है. बता दें कि मंदिर की आधार शिला रखने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह सीतामढ़ी के दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.

Bihar Chunav Live: कांग्रेस सांसद बोले- आज भी संसद में सरकार एसआईआर पर चर्चा करने तैयार नहीं

Bihar Chunav Live: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि “आज तीसरे सप्ताह का आखिरी कार्य दिवस था और आज भी सरकार SIR पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हुई. कल राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के ही डॉक्यूमेंट से निश्चित साक्ष्य के साथ यह साबित कर दिया कि (चुनाव में)जबरदस्त घपला हुआ है…”

Bihar Chunav Live: बिहार में डोमिसाइल नीति पर क्या बोले चिराग पासवान

Bihar Chunav Live:  बिहार में डोमिसाइल नीति की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मैं बिहार सरकार का धन्यवाद करता हूं. कुछ दिन पहले मैंने अपनी सभा में मंच से डोमिसाइल का विषय उठाया था. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार का धन्यवाद करता हूं. बिहारियों की ये एक बड़ी मांग रही है कि डोमिसाइल लागू होनी चाहिए.”

Bihar Chunav Live: एंबुलेंस खरीदने में फर्जीवाड़े से लेकर भ्रष्टाचार तक, प्रशांत किशोर ने मंत्री मंगल पांडेय को घेरा

Bihar Chunav Live: फरवरी 2022 में स्वास्थ्य विभाग ने 200 करोड़ रुपए का 1250 एम्बुलेंस खरीदने का टेंडर जारी किया गया. 466 एम्बुलेंस टाइप सी बिहार सरकार ने खरीदा. 19,58,257 एक एम्बुलेंस की कीमत. टाटा मोटर और फोर्स मोटर आधिकारिक रूप से एम्बुलेंस बनाती हैं. 22 अप्रैल 2025 को 28 लाख 47 हजार 580 रुपए की दर पर एक एम्बुलेंस खरीदे गए. टाटा मोटर को टेक्निकल ग्राउंड पर टेंडर से हटा दिया गया. अन्य राज्यों की तुलना में बेहद अधिक कीमत पर बिहार में एम्बुलेंस खरीदे गए. फोर्स मोटर के एम्बुलेंस का मार्केट रेट 21 लाख है और बिहार सरकार एम्बुलेंस खरीद रही हैं 28 लाख रुपए में. मंगल पांडे के पीएस अभी बिहार में आयुष्मान कार्ड के हेड हैं. दिलीप जायसवाल के कॉलेज के जरिए सबसे ज्यादा उगाही आयुष्मान कार्ड के जरिए की गई.

Bihar Voter List Controversy: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को दिए 2 विकल्प

Bihar Voter List Controversy:  चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अगर राहुल गांधी अपने विश्लेषण पर विश्वास करते हैं और मानते हैं कि चुनाव आयोग के खिलाफ उनके आरोप सही हैं. तो उन्हें घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. अगर राहुल गांधी घोषणापत्र पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो इसका मतलब होगा कि उन्हें अपने विश्लेषण, उसके निष्कर्षों और बेतुके आरोपों पर विश्वास नहीं है. ऐसी स्थिति में उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. इसलिए, उनके पास दो विकल्प हैं, या तो घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या चुनाव आयोग के खिलाफ बेतुके आरोप लगाने के लिए देश से माफ़ी मांगें.

Bihar Voter List Controversy: एसआईआर को लेकर क्या बोले सांसद चंद्रशेखर आजाद

Bihar Voter List Controversy: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, “वोट एक हथियार है, जिससे आप जिस सरकार से खुश नहीं हैं, उसे बदल सकते हैं और यह हथियार संविधान ने जनता के हाथ में दिया है…कल मैंने भी (राहुल गांधी की)प्रेस वार्ता देखी थी. एक ही व्यक्ति के कई जगह वोट हैं, यह एक बहुत बड़ा सवाल अंकित करता है. चुनाव आयोग को इसका उचित जवाब देना चाहिए… ”

Bihar Voter List Controversy: INDIA गठबंधन के सांसदों का संसद में विरोध प्रदर्शन

Bihar Voter List Controversy: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष सरकार और इलेक्शन कमीशन को घेर रहा है. बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. 

Bihar Voter List Controversy: बिहार वोटर लिस्ट को लेकर 1 हफ्ते बाद भी राजनीतिक दलों की आपत्ति दर्ज नहीं

Bihar Voter List Controversy: बिहार SIR को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का कहना है, “दावों और आपत्तियों की अवधि शुरू होने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी, अभी तक किसी भी राजनीतिक दल द्वारा एक भी दावा या आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई है.”

Amit Shah Bihar Visit: गृहमंत्री के दौरे पर कड़ी सुरक्षा

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर DM रिची पांडे ने कहा, “यहां सुरक्षा से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है…आतंकवाद निरोधक दस्ता, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी यहां मौजूद है। हर जगह पर निगरानी रखी जा रही है…ड्रोन और CCTV के माध्यम से निगरानी की जा रही है…मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में वाहन या किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा…”

Bihar Voter List Controversy: 7 दिन बाद भी कोई आपत्ति दर्ज नहीं

Bihar Voter List Controversy: चुनाव आयोग बार-बार कह रहा है कि बिहार की अंतिम मतदाता सूची में कोई भी योग्य मतदाता छूटना नहीं चाहिए और कोई भी अयोग्य मतदाता शामिल नहीं होना चाहिए. 1 अगस्त को प्रकाशित बिहार की प्रारूप मतदाता सूची में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए अपने दावे और आपत्तियाँ दर्ज करें. दावे और आपत्तियों की अवधि शुरू हुए एक हफ़्ते से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने एक भी दावा या आपत्ति दर्ज नहीं की है.

New Voter List Controversy: कांग्रेस के आरोपों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं…नई वोटर लिस्ट पर ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

New Voter List Controversy: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर कहा, “उन्हें गंभीरता से लेने की कोई ज़रूरत नहीं है…कांग्रेस पार्टी ने कोई आपत्ति क्यों नहीं दर्ज कराई?…जिन राज्यों में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतती है, वहां EVM और चुनाव आयोग अच्छे हैं…वे हमेशा चुनाव आयोग को दोष देने की कोशिश करते हैं…इन लोगों ने मनोहर सिंह गिल को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया और फिर उन्हें कांग्रेस पार्टी का सांसद बना दिया…आज, विपक्ष के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का चयन करने वाले तीन सदस्यीय पैनल का हिस्सा हैं. पहले प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, जवाहरलाल नेहरू अपने हिसाब से मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करते थे. अब एक उचित व्यवस्था है…”

Sitamarhi Mata Sita Mandir News: सीतामढ़ी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे सीएम नीतीश कुमार

Sitamarhi Mata Sita Mandir News: सीतामढ़ी के पुनौराधाम माता जानकी मंदिर की आज आधारशिला रखी जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. पुनौराधाम में 151 फीट ऊंची माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण होना है. बिहार सरकार ने मंदिर निर्माण के लिए 882.87 करोड़ को बजट का प्रावधान किया है. इसमें से 137 करोड़ की राशि पुराने मंदिर के नवीनीकरण पर खर्च होंगे. बाकी की राशि मंदिर परिसर के निर्माणआधारभूत संरचनापर्यटन विकास पर खर्च होगी. कुल 67 एकड़ भूमि में भव्य माता जानकी मंदिर का निर्माण होना है. इसमें 17 एकड़ पुराने मंदिर का परिसर जबकि 50 एकड़ नई भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है. अयोध्या में राम मंदिर का डिजाइन तैयार करने वाली एजेंसी ने ही माता जानकी मंदिर का मॉडल बनाया है. अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद से माता जानकी मंदिर के निर्माण की मांग उठती रही थी.

Tejashwi Yadav Bihar Voter Card: तेजस्वी यादव को ईसी ने भेजा रिमांडर नोटिस

Tejashwi Yadav Bihar Voter Card: बिहार में नई वोटर लिस्ट के बाद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दो एपिक नंबर होने के मामले ने तूल पकड़ हुआ है. तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग नोटिस भेज चुका है. निर्वाचन आयोग में तेजस्वी यादव को ईपिक कार्ड जमा करने का आज आखिरी दिन है. ईसी ने कार्ड जमा करने के लिए दूसरा रिमाइंडर दे चुका है. दो एपिक नंबर होने की जांच के लिए आयोग ने उनके वोटर कार्ड को जमा करने को कहा है. अब तक तेजस्वी ने वोटर कार्ड नहीं जमा कराया ह.

New Voter List Controversy: 11 बजे बेंगलुरु में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

New Voter List Controversy: नई वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप को लेकर आज सुबह 11 बजे बेंगलुरु में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर राहुल गांधी प्रदर्शन करेंगे. इंडिया गठबंधन के नेताओं की डिनर पार्टी में राहुल गांधी ने कर्नाटक में कथित वोट चोरी पर प्रेजेंटेशन दिया. 11 अगस्त को चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन प्रदर्शन करेगा.





Source link


Spread the love share