औरंगाबाद में ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरकारी की ओर से संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया गया। शिविर में स्टॉल लगाकर आम जनों की समस्या का समाधान निकाला गया।
.
कार्यक्रम का आयोजन देव प्रखंड बेढनी पंचायत के सरकार भवन के मैदान में हुआ। कला संस्कृति, युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त देखरेख में आयोजन हुआ। अध्यक्षता डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की।
डीएम ने कहा कि लंबित कार्यों के निष्पादन के लिए सभी को जिला मुख्यालय आना पड़ता है। मैं रोज जनता दरबार आयोजित करता हूं। जहां 15 से 20 लोग मेरे पास रोज आते हैं। उससे फीडबैक मिलता है, जिले में लोगों को क्या-क्या परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसलिए हमलोगों की कोशिश रहती है कि सुदूरवर्ती इलाके जो कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र हुआ करता थे, ऐसी जगह पूरी जिला प्रशासन की टीम पहुंचे और विकास कार्य को पूरा करे। सारी समस्याओं का निदान करने के लिए आपके गांव में ही सभी विभागों के स्टॉल के माध्यम से शिविर लगाया गया है।
कार्यक्रम में शामिल लोग।
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
सभी से आग्रह किया कि स्टॉल पर जाकर सारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपकी सारी समस्याओं के निदान का प्रयास हम लोग करेंगे, अगर यहां संभव नहीं हो सकेगा तब जिला मुख्यालय में जाकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से निराकरण कराएंगे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी के पास अपनी समस्या रखी। जिनमें नल जल, राशन कार्ड सड़क, प्रमाण पत्र समेत अन्य मामले शामिल थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी समस्याओं को निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए DM श्रीकांत शास्त्री सहित अन्य अधिकारी।
मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया
जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त और अन्य वरीय पदाधिकारियों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न स्कूल के छात्राओं ने स्वागत गाना गाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। बेढ़नी मुखिया मनोज कुमार सिंह ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में जानकारी लोगों को दी।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, सिविल सर्जन विनोद कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी नीलम मिश्रा डीपीएम जीविका, डीआरसीसी प्रबंधक इसके अतिरिक्त जिलास्तर के अन्य पदाधिकारी ,प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।