कहां से चुनाव लड़ेंगी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी? खुद बताया, राहुल-तेजस्वी पर सम्राट चौधरी का तंज

Spread the love share


बिहार Chunav 2025 लाइव: भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दोनों राजनीति में सक्रिय हैं एक बड़ा खुलासा किया है कहा है कि वह जिस राजनीतिक पार्टी से चुनाव लड़ना चाह रही हैं, वह उन्हें मनचाहा विधानसभा क्षेत्र नहीं दे रही. इसी कारण उन्हें चुनाव लड़ने के लिए सीट की घोषणा करने में विलंब हो रहा है. उन्होंने डेहरी में ये बाते कहीं की जिस राजनीतिक पार्टी से उनकी बात हो रही थी, वह बक्सरआरा या फिर बड़हरा से चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं, जबकि वह चाहती हैं कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत नबीनगरडेहरी या फिर काराकाट विधानसभा क्षेत्र से ही वह चुनाव में आए. उन्होंने पार्टी का नाम लेने से इनकार करते हुए कहा कि- फिलहाल उनकी अभी सीट को लेकर बातचीत चल रही है. ऐसे में पार्टी के नाम का खुलासा करना फिलहाल उचित नहीं होगा. बता दें कि ज्योति सिंह भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी हैं और पिछले एक साल से अधिक समय से लगातार काराकाट इलाके में जनसंपर्क कर रही हैं. वह इस इलाके से चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन किस पार्टी से वे चुनाव में आना चाहती है? यह अभी स्पष्ट नहीं कर सकी हैं. लेकिन उन्होंने इतना जरूर बता दिया है कि वह औरंगाबाद जिला के नवीनगर और रोहतास जिला के डेहरी या फिर काराकाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. मालूम हो कि पिछले साल हुए लोकसभा के चुनाव में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह काराकाट लोक सभा सीट से निर्दलीय चुनाव में खड़े हुए थे, लेकिन उनकी हार हुई थी.

फर्जी वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को फिर नोटिस जारी किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए महाकाव्य नंबर RAB2916120 को जिला प्रशासन ने फर्जी बताया चुनाव आयोग ने फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल को अपराध बताया हैइसके साथ ही शानदार यादव को 16 अगस्त शाम 5 बजे तक फर्जी वोटर कार्ड जमा कराने का निर्देश दिया गया हैउधर, जनसुराज दल के नेता प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैउन्होंने कहा कि अभी देखना कि बिहार सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य के साथ किस तरह समझौता किया हैभारत सरकार ने टाइप सी और डी एम्बुलेंस में दी जाने वाली सुविधाओं का मानकीकरण किया है 2022 में बिहार सरकार ने 1000 एम्बुलेंस खरीदने का टेंडर दिया और 467 टाइप सी एम्बुलेंस खरीदी गईं प्रत्येक एम्बुलेंस की कीमत लगभग 19.5 दस लाख रुपये हैटेंडर टाटा मोटर्स और फोर्स मोटर्स को दिया गया गए दो साल बाद222 और एम्बुलेंस खरीदी गईं अब, मंगल पांडे बिहार में स्वास्थ्य मंत्री हैं उनके मंत्रालय में, केवल दो वर्षों के भीतर ही एम्बुलेंस की लागत लगभग 27 दस लाख रुपये तक पहुंच गई, इसका मतलब है कि प्रत्येक एम्बुलेंस की लागत 7 दस लाख रुपये बढ़ गईयह कैसे हुआ?

Bihar Chunav: नीतीश कुमार का बहनों को तोहफा

Bihar Chunav: देश भर में धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. इस पर्व पर सभी भाई अपनी बहनों को तोहफा देते हैं. इसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया.रक्षाबंधन के मौके पर आज CM नीतीश कुमार ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का शानदार तोहफा दिया.

Bihar Voter List Controversy: सांसद मनोज झा बोले- तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को लिखित दिया जवाब

बिहार मतदाता सूची विवाद: महोदय के मुद्दे पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि- तेजस्वी यादव ने लिखित में जवाब दे दिया. अब 2 महाकाव्य कार्ड के सैकड़ों उदाहरण आ गए हैं. ईसी अहंकार + अज्ञानता हॉलमार्क हो गया है. अहंकार भी तब अच्छा लगता है जब आपके अंदर बुद्धि हो… चुनाव आयोग को पहले के चुनाव आयुक्तों को देखना चाहिए, उसके बाद फैसला लें. वरना बांग्लादेश के चुनाव आयोग की जो हालत हुई थी उसी दिशा में चीजें जा रही हैं.

Bihar Voter List Controversy: चोरी पकड़ी गई…उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर हमला

बिहार मतदाता सूची विवाद: राजद नेता तेजस्वी यादव के फर्ज़ी वोटर कार्ड दिखाए जाने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “चुनाव आयोग ने तो कहा है कि आप जो दिखा रहे हैं वह कहीं है ही नहीं. इनकी चोरी पकड़ी गई है. इसका जवाब इन्हें जनता के बीच देना चाहिए.”

Bihar Chunav: सीएम नीतीश कुमार ने पेड़ को बांधी राखी, पर्यावरण बचाने का संदेश

Bihar Chunav: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में पेड़ों को राखी बांधी. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक पौधा भी लगाया. इसके साथ ही प्रदेशवासियों की रक्षा बंधन की बधाई दी. साथ ही साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए एक संदेश भी दिया.

Bihar Voter List Controversy: SIR को लेकर अब तक विपक्ष ने EC में दर्ज नहीं कराई कोई आपत्ति

बिहार मतदाता सूची विवाद: बिहार SIR पर भारत निर्वाचन आयोग ने बताया कि दावों और आपत्तियां दर्ज़ कराने की अवधि शुरू होने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी, अब तक किसी भी राजनीतिक दल द्वारा एक भी दावा या आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई है. जबकि आम नागरिकों ने सुधार के लिए दावे आपत्ति दर्ज कराए हैं. गौरतलब है कि बिहार में हुए स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल रखा है और इसके जरिए सत्ता पक्ष पर वोट चोरी का आरोप लगा रहा है. हालांकि एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी विपक्ष की तरफ से कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है.

Bihar Voter List Controversy: कौन है बड़ा झूठा…राहुल-तेजस्वी पर सम्राट चौधरी का तंज

बिहार मतदाता सूची विवाद: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है, उन्होंने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर लिखा कि- तेजस्वी-राहुल में अभी झूठ का कंपीटिशन चल रहा है. एक झूठ राहुल गांधी लेकर आते हैं तो दूसरा झूठ तेजस्वी लेकर आते हैं. कौन झूठा नम्बर-1 है, अभी तय करना बहुत कठिन है. सिर्फ इतना है कि एक स्टेट लेवल का झुठ्ठा हैं तो दूसरे नेशनल लेवल के.

Bihar Chunav: सीएम नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन की बधाई दी

Bihar Chunav: देश भर में आज रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को सोशल मीडिया हेंडल एक्स के माध्यम से बधाई दी. उन्होंने लिखा कि- “रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्योहार है. रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

Bihar Voter List Updation: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Bihar Voter List Updation: आरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावा/आपत्ति दाखिल करने के संबंध में पात्र नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए “मतदाता जागरूकता रथ” को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह जागरूकता रथ जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, बाज़ारों, हाटों, चौक-चौराहों आदि स्थानों पर जाकर आम नागरिकों को दावा/आपत्ति प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देगा, ताकि अधिक से अधिक योग्य नागरिक निर्वाचक सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकें या आवश्यक संशोधन करवा सकें.

Bihar Voter List Controversy: राहुल गांधी को चुनाव आयोग का रिप्लाई

बिहार मतदाता सूची विवाद: राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने पलटवार किया है. चुनाव आयोग ने राहुल के दावों का फैक्ट चेक किया. चुनाव आयोग ने राहुल के दावे को भ्रामक बताया. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से 5 सवाल पूछे थे. चुनाव आयोग ने एक्स पर राहुल के दावों को भ्रामक बताया.

Ec: राहुल गांधी ने फिर पुरानी स्क्रिप्ट दोहराई.

ईसी: 2018 में कमल नाथ ने की गुमराह करने की कोशिश.

चुनाव आयोग सूत्र: अनुसूचित जाति ने कमल नाथ की याचिका अस्वीकार की थी.

चुनाव आयोग सूत्र: ये कमियां पहले ही सुधार ली गईं थीं.

Bihar Chunav LIVE: यह वोट की चोरी कर रहे हैं…पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बीजेपी पर हमला

Bihar Chunav LIVE: मां सीता मंदिर के शिलान्यास पर पप्पू यादव ने कहा कि- चुनाव के समय इनको सीता मैया की याद आती है कभी इनको राम याद आते हैं. वोट चोरी करके पूरे देश में कर्नाटक में चोरी किया महाराष्ट्र में चोरी हुआ चोरी करके जीतने वाला व्यक्ति देश में सरकार चला रहा है. पहले रिजाइन किया जाए सब लोग जब वोटर लिस्ट गड़बड़ है तो इसी वोटर लिस्ट में लोकसभा का चुनाव हुआ था. तो सब रिजाइन कर दें प्रधानमंत्री भी रिजाइन कर दें. पप्पू यादव ने कहा अमित शाह से हम आग्रह करेंगे कि यह जुमलाबाजी है यह चुनावी घोषणा पत्र है. आप नए चाणक्य बने है यह वोट की चोरी कर रहे हैं न्याय के मंदिर में हमला है लोकतंत्र पर हमला है. यह लोग भगवान को बेचने वाले लोग हैं यह लोग गरीबों के वोट को चोरी करते हैं देश का क्या स्थिति कर दिया. अमेरिका ने टेरीफ लगाया और ट्रम्प से यह लोग कुछ बोल नहीं रहे है हिंदुस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन ट्रंप हो गया. राहुल गांधी को जो नोटिस मिला इस पर पप्पू यादव ने कहा कि चोर मचाए शोर राहुल गांधी चुनाव आयोग से नहीं डरेंगे. संविधान बचाने के लिए इस देश की रक्षा के लिए एक लाख बार भी जेल जाना पड़े तो वह जाएंगे वह डरने वाले नहीं है. बिहार में पीके नएनडीए की नजर यह बीजेपी का अगेन प्लान है दिलीप जी सम्राट जी और मंगल पांडे को फिनिश करने का यह गहरी साजिश है. सांसद पप्पू यादव ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कितने वोटरों का नाम काट दिया गया है. अमित शाह आप आरक्षण के दुश्मन आप इबीसी के दुश्मन आप एससी एसटी के दुश्मन. आप ओबीसी के दुश्मन आप लोकतंत्र के दुश्मन और आप इस देश के दुश्मन. आप लोग सिर्फ राजनीति के और वोट के सौदागर हैं. सीता मैया याद आया तो फिर वाल्मीकि क्यों नहीं आ रहा है वाल्मीकि जी की मूर्ति भी लगाया जाए.

Bihar Voter List Controversy: राहुल गांधी झूठ बोल रहे…केंद्रीय मंत्री जीतन राम ने SIR को लेकर साधा निशाना

बिहार मतदाता सूची विवाद: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “जब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से नीति आयोग ने मना किया तो प्रधानमंत्री उसकी भरपाई के लिए एक नहीं, बल्कि कई कार्यक्रम चला रहे हैं. इसी के तहत सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास किया गया…” चुनाव आयोग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोप पर उन्होंने कहा, “आरोप लगाना अलग बात है, लेकिन चुनाव आयोग ने उन्हें इसे साबित करने के लिए कहा है, उन्हें इसे साबित करना चाहिए और हलफनामा देना चाहिए. उन्हें इससे क्या दिक्कत हो रही है, इसका मतलब है कि वह झूठ बोल रहे हैं.





Source link


Spread the love share