बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करती डीएम।
खगड़िया जिले में गंगा और बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभाव
।
डीएम ने गोगरी और परबत्ता प्रखंड के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरे में उनके साथ उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया, गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी और आपदा प्रभारी कोशिकी भी मौजूद थे। दोनों प्रखंडों के बीडीओ और सीओ भी साथ रहे।
सबसे पहले डीएम ने गोगरी प्रखंड के भूरिया दियारा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद परबत्ता प्रखंड के नया गांव, माधवपुर, मुरादपुर, दरियापुर भेलवा पंचायत, जोरावरपुर, तेमथा करारी और कबेला पंचायत का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
डीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।