आखरी अपडेट:
jamui local news: मामला जमुई जिले में सामने आया है. जहां एक स्कूल में बच्चों से कुछ ऐसा काम करवाया जा रहा था जिसे देखकर किसी भी अभिभावक का खून खौल उठे. मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में सामने आया…और पढ़ें
कभी भी हो सकता था बड़ा हादसा
यह पूरा मामला लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्णाडीह का है. यहां एक विद्यालय के शिक्षक छात्रों से जलावन के लिए लकड़ी कटवा रहे थे. अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो स्कूली छात्र हाथ में कुल्हाड़ी लेकर लकड़ी काटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दो छात्र पास में बैठे हैं. वीडियो पूर्णाडीह स्कूल परिसर का बताया जा रहा है. छात्रों के हाथ में तेज कुल्हाड़ी है और छात्र उससे लकड़ी काट रहे हैं. गनीमत यह रही की कोई भी हादसा नहीं हुआ नहीं तो यह उन छात्रों की जान के लिए भी खतरा हो सकता था.
कारण जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
जब इस मामले में जो विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार तांती से बात की गई, तब उन्होंने जो कुछ कहा वह आपको हैरान कर देगा. प्रमोद कुमार तांती ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह बीएलओ की ड्यूटी में व्यस्त है. हालांकि संभावना जताते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली गैस खत्म हो गई होगी. जिस कारण किसी शिक्षक ने लकड़ी कटवाने का निर्णय लिया होगा. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है, और अगर ऐसा हुआ है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी. वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.