गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को थेथरोलॉजी करने वाली पार्टी बताया: बोले- इनलोगों को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है, भ्रम फैलाना ही इनका काम है – Begusarai News

Spread the love share



गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को थेथरोलॉजी करने वाली पार्टी बताया: बोले- इनलोगों को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है, भ्रम फैलाना ही इनका काम है - Begusarai News
बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को विभाजनकारी और थेथरोलॉजी करने वाली पार्टी करार दिया है। राहुल गांधी के बयानों को देश के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि कांग्रेस अब पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल रही है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर देश में विभेद पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सहयोगी बनकर तमिलनाडु में सरकार चला रही है। उत्तर भारतीयों, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान सारे लोगों को गाली सुनवा रही है। इसका जवाब तो राहुल गांधी को देना चाहिए। वह इस देश में विभेद पैदा करवा रहे हैं, यह विभाजनकारी पार्टी है। कांग्रेस पाकिस्तान, चाइना की भाषा बोलने वाली पार्टी बनते जा रही है। इनलोगों को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। ऐसी थेथरोलॉजी, ऐसा झूठ, ऐसा भ्रम फैलाना ही राहुल गांधी और उनके जमात का काम है। जो लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला काम है। सदन को कांग्रेस का ऑफिस समझ लिए हैं केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने सदन को कांग्रेस पार्टी का दफ्तर समझ लिया। उनकी सोच है कि हमारे सिवा कोई इस भवन में राज नहीं कर सकता। ऐसा व्यवहार करना और देश के खिलाफ बोलना, कभी सकारात्मक सोच का काम नहीं करना है। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के खिलाफ एक साजिश के तहत काम करते हैं। अगर हिम्मत है तो राहुल गांधी कहें कि हम पर अवमानना का केस चले, क्योंकि सब रिकॉर्डिंग है। रिकॉर्डिंग में भी झूठ बोल रहे हैं। ये तो केवल झूठ बोलने का ठेका ले रखा है। राहुल गांधी को मोदी जी बनने में 100 जन्म लगेगा। 24 घंटा जनता के लिए सोचते हैं।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply