गोपालगंज में आगामी राजस्व महाअभियान की सफल क्रियान्वयन के लिए अंबेडकर भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने की।
।
कार्यशाला में राजस्व महाअभियान के उद्देश्यों, लक्ष्यों और क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित राजस्व मामलों का त्वरित निष्पादन है।
16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व महाअभियान
अंचल स्तर पर लंबित नामांतरण और सीमांकन मामलों का समाधान किया जाएगा। साथ ही भूमि से संबंधित विवादों का शीघ्र निपटारा भी इस अभियान का लक्ष्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व महाअभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान अमीन सीधे लोगों के घर जाकर राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे।
लगाए जाएंगे विशेष शिविर
जनता की सुविधा के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मौके पर ही कई प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान की अवधि में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने अंचल में प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इस अभियान से आम लोगों को राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।