आखरी अपडेट:
jamui local news: जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि पुलिस अधीक्षक अपने मुंह से सीटी बजा रहे हैं. सीटी बजा कर वह एक बेहद ही प्रचलित….
जमुई एसपी का यह वीडियो हो रहा है खूब वायरल
जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस अधीक्षक अपने मुंह से सीटी बजा रहे हैं. सीटी बजा कर वह एक बेहद ही प्रचलित बॉलीवुड गाने के बोल गुनगुना रहे हैं. सीटी बजाकर गाना गाने का उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जमुई डीएम नवीन भी उनके साथ खड़े दिख रहे हैं. पुलिस अधीक्षक सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म का प्रचलित गाना सत्यम शिवम सुंदरम को सीटी बजाकर सुना रहे हैं. वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर लोग पुलिस अधीक्षक के इस टैलेंट की सराहना करने लगे.
पुलिस लाइन का बताया जा रहा है वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो जमुई पुलिस लाइन का है जहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जमुई डीएम और एसपी दोनों पहुंचे थे. इसी दौरान जमुई पुलिस अधीक्षक जब मंच पर पहुंचे तब उन्होंने सीटी बजा कर गाना गुनगुनाया. वहां खड़े पुलिस के जवान और अन्य लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. बताते चलें कि विश्वजीत दयाल अभी हाल ही में जमुई जिले में पदस्थापित किए गए हैं. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.