जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत गंडा गांव में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने ऐतिहासिक ब्रह्म बाबा मंदिर में आगामी 19 जनवरी को होने वाली वार्षिक पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वार्षिक आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को 551 कलशों के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। कलश स्थापना के बाद मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ किया गया है, जो वार्षिक पूजा तक लगातार जारी रहेगा। पूजा से जुड़ी तस्वीरें… आसपास के क्षेत्रों में आस्था का एक प्रमुख केंद्र
ब्रह्म बाबा मंदिर न केवल गंडा गांव बल्कि पूरे जमुई जिले और आसपास के क्षेत्रों में आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। सनातन परंपरा और लोक आस्था के प्रतीक इस मंदिर की विशेष मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। दरबार में आने से सब संकट दूर होते
स्थानीय लोगों का मानना है कि बाबा की महिमा अपरंपार है। किसी भी प्रकार की परेशानी, चाहे वह भय हो, चोरी की घटना हो या अन्य सामाजिक समस्या, बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने मात्र से दूर हो जाती है। यही कारण है कि इलाके के लोग किसी भी संकट की स्थिति में सबसे पहले बाबा की शरण में आते हैं। लोगों का अटूट विश्वास है कि यहां न्याय स्वयं बाबा करते हैं और हर कष्ट का निवारण हो जाता है। जिस प्रकार मिथिला में ब्रह्म बाबा को समर्पित झिझिया लोकनृत्य की परंपरा प्रचलित है, उसी प्रकार यह मंदिर भी सदियों से लोगों की आस्था का प्रमुख स्थल बना हुआ है।
Source link