आखरी अपडेट:
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की वर्षों पुरानी मांग थी कि रोहतासगढ़ किला और रोहितेश्वर धाम को एक बेहतर सड़क मार्ग से जोड़ा जाए. यह सड़क न केवल धार्मिक आस्था का मार्ग होगा, बल्कि पर्यटन विकास की दिशा में भी मी…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- रोहितेश्वर धाम तक 15.5 किमी लंबी पक्की सड़क बनेगी.
- सड़क निर्माण से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी.
- सड़क धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी.
अब तक यह क्षेत्र पूरी तरह से पहाड़ी और दुर्गम रास्तों से घिरा था. यहां तक पहुंचना खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए बेहद कठिन होता था. बारिश के मौसम में रास्ते फिसलन भरे हो जाते थे और आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं का पहुंचना भी लगभग असंभव था. ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी सामान पीठ पर लादकर ले जाना पड़ता था.
सड़क निर्माण के बाद इस इलाके में पहली बार गाड़ियों की आवाजाही संभव हो सकेगी. श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बाजार से जोड़ने में यह सड़क अहम भूमिका निभाएगी. यह मार्ग न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास की दृष्टि से भी मील का पत्थर साबित होगा.
स्थानीय लोगों में उत्साह
जिला प्रशासन ने वन विभाग को बदले में राजस्व भूमि देने का निर्णय लिया है और बुधुआ मौजा में जमीन चिह्नित कर दी गई है. अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण भी पूरा कर लिया गया है और अब एनओसी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर उत्साह है. उनका कहना है कि यह सड़क उनके जीवन की सबसे बड़ी जरूरत थी, जो अब पूरी होने जा रही है. पहाड़ की कठिनाइयों से लड़ते-लड़ते जो पीढ़ियां थक गईं, उन्हें अब पक्की सड़क के रूप में राहत की एक नई राह मिल रही है.
पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं …और पढ़ें
पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं … और पढ़ें