जुआ अड्डे पर रेड में 10 लोग गिरफ्तार: 7 लाख कैश, 2 लग्जरी कार और मोबाइल मिली; गर्दनीबाग में 46 किलो गांजा जब्त – Patna News

Spread the love share



पुलिस ने पीसी कर जानकारी दी है।

पटना में समकालीन अभियान में बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गोलघर तिराहा के पास मस्जिद के पीछे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुआ अड्डे पर छापेमारी की।

इस दौरान मौके से 10 लोगों को ताश खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में पुलिस ने 7 लाख कैश, 2 लग्जरी गाड़ी, 12 मोबाइल फोन और कई ताश की गड्डियां बरामद कीं।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार, मेड़कर कुमार और झुनझुन शामिल हैं। ये सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से लंबे समय से अवैध जुए का संचालन कर रहे थे।

सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गर्दनीबाग में 46 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

एसडीपीओ सचिवालय वन के नेतृत्व में गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 46 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इस कार्रवाई में पिंटू कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके भाई और पिता को नामजद आरोपी बनाया गया है।

25 हजार कैश और गांजा मिला

छापेमारी के दौरान 25,000 नकद और नेपाली ब्रांड में पैक गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी इस धंधे में शामिल थे।

कार्रवाई के बाद दोबारा नशे की तस्करी शुरू कर दी थी। वे गांजे की होलसेल सप्लाई करते थे। आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क और स्रोत की भी जांच कर रही है।



Source link


Spread the love share