पटना नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे: आज की बैठक में बनाएंगे रणनीति, सड़कों पर फिर फैल सकता है कचरे का अंबार – Patna News

Spread the love share


पटना नगर निगम के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। करीब 5 हजार कर्मी 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे पहले वे बैठक कर अपनी रणनीति भी तैयार करेंगे। बारिश के मौसम में यह हड़ताल आम लोगों को बेहाल कर देगा। सड़कों पर गंदगी का अंबा

दैनिक मजदूरों का स्थायीकरण सहित अन्य मांगें

बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि दैनिक मजदूरों का स्थायीकरण, नगर निकायों से आउटसोर्स को समाप्त कर आउटसोर्स कर्मियों को नगर निकायों का कर्मचारी बनाने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में निकाय से समाप्त किए गए पद को फिर से बहाल करने, 26 हजार न्यूनतम मासिक वेतन किए जाने, अनुकंपा कर्मियों की नियुक्ति करने, सभी निकाय मे सातवां वेतनमान लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर हम सभी नगर निगम के कर्मी हड़ताल पर जाएंगे।

नगर निगम के कर्मचारी।

केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन

जितेंद्र कुमार ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानून समाप्त कर चार श्रम कोड लागू किए जाने के विरोध में वाले केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए नगर निकाय के कर्मी हड़ताल में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि बिना ऑक्सीजन किट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए ही मजदूरों को भूमिगत नाले में उतार दिया जाता है। मजदूरों की वैसी स्थिति में मौत भी हो जाती हैं, जो पूरी तरह से मानवाधिकार का हनन है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply