पूर्णिया में 4.365 किलोग्राम गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार: शातिर घर से करता गांजा का काला कारोबार, लिंक खंगालने में जुटी पुलिस – Purnia News

Spread the love share


मामले की जानकारी देती एसपी स्वीटी सहरावत।

पूर्णिया में धंधेबाज घर से गांजा का काला कारोबार करता था। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने घर में छिपाकर रखे गए 4.365 किलोग्राम गांजा के साथ धंधेबाज को भी धर दबोचा है। शातिर दूसरे राज्यों से गांजा लाकर पूर्णिया में मनमाना कीमतों पर बेचने का

पकड़ा गया धंधेबाज रौटा थाना क्षेत्र के अभयपुर बौलान हाट का रहने वाला है। जिसकी पहचान मो.सरताज के रूप में हुई है।

गिरफ्तार धंधेबाज

रौटा के SHO को मिली गुप्त जानकारी पर हुई कार्रवाई

​जानकारी देते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि रौटा थानाध्यक्ष कुणाल सौरव को गुप्त सूचना मिली कि रौटा थानान्तर्गत अभयपुर बौलान हाट वार्ड 4 निवासी मो सरताज ने अपने घर में भारी मात्रा में गांजा की खेप छिपाकर रखा है। मिली सूचना पर बायसी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित दल रेड के लिए जब मो सरताज के घर पहुंची, तो पुलिस को देखकर वो घर से निकलकर भागने लगा। जिसे पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया।

पकड़ाये धंधेबाज के घर की तलाशी लेने पर घर में छिपाकर रखी गई 4.365 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा को जप्त करते हुए मो सरताज को गिरफ्तार कर लिया गया है। धंधेबाज का किसी प्रकार का आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन काफी पहले से वो नशा का धंधा करता आ रहा है। मो.सरताज को रिमांड पर लेकर गांजा के अन्य धंधेबाजों का पता लगाया जाएगा।

बरामद गांजे की खेप

बरामद गांजे की खेप

छापामारी दल में रौटा थानाध्यक्ष कुणाल सौरव, एसआई कुमार गौतम, एसआई मीरा कुमारी, होमगार्ड के जवान रंजीत कुमार विश्वास, तपेश कुमार विश्वास और राजेश साह शामिल रहे।



Source link


Spread the love share