पेट में बंधे बच्चे के साथ महिला की लाश बरामद, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Spread the love share


घटनास्थल पर उपस्थित लोगो ने बताया कि एक-दो दिन पहले मनवापुर थाना क्षेत्र के किसी महिला के लापता होने की बात हो रही थी। लोगों ने बताया कि उसी महिला का शव हो सकता है। लेकिन किसी स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानसोम, 14 अक्टूबर 2024 08:41 पूर्वाह्न
शेयर करना शेयर करना

बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक महिला और उसके दो साल के बेटे की डेड बॉडी नहर से बरामद किया गया है। तिरहुत मुख्य कैनाल के मथौली साइफन के पास से दोनों के शव को रिकवर किया गया। महिला कई दिनों से गायब थी। महिला ने अपने बच्चे को गमछे से बांध रखा था। स्थानीय मछुआरा सेठ महतो जब मछली मारने नहर में गया था तो देखा कि एक महिला का का शव नहर के साइफन के पास फंसा हुआ है। महिला ने एक बच्चे को पेट में गमछा से बांधा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मोबाइल पुलिस 112 वहां पहुंच गई। उनके साथ बैरिया थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चों समेत महिला का शव नहर से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान कराई जा रही है। दोनों के शवों की तस्वीरें जारी की गई हैं।

ये भी पढ़े:भाभी ने दरवाजा खोला, देवर ने चाकू गोद कर दिया मर्डर; एक खौफनाक वारदात की दास्तान

घटनास्थल पर उपस्थित लोगो ने बताया कि एक-दो दिन पहले मनवापुर थाना क्षेत्र के किसी महिला के लापता होने की बात हो रही थी। लोगों ने बताया कि उसी महिला का शव हो सकता है। लेकिन किसी स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। बच्चे के साथ महिला का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इसे पहली नजर में आत्महत्या मानकर छानबीन कर रही है। मान रही है कि महिला ने पानी में कूद करआत्महत्या कर ली है ।

पुलिस शव की पहचान में जुटी है।ताकि मौत के कारणो का वास्तविक पता चल सके। क्योंकि शव की पहचान के बाद घटना के पीछे के कर्म का पता आसानी से चल सकेगा। वैसे बच्चों समेत महिला का शौक मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।



Source link


Spread the love share