मोस्ट वांटेड नक्सली मनोज हांसदा को किया गया गिरफ्तार
जमुई में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में मोस्ट वांटेड नक्सली मनोज हांसदा को गिरफ्तार किया गया है। चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बरमोरिया जंगल में गुरुवार देर रात यह कार्रवाई की गई। हांसदा पर कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, ज
।
गुप्त सूचना पर जंगल में छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक, 9 मई की रात 10:10 से 12:30 बजे के बीच हांसदा किसी करीबी से मिलने जंगल आने वाला था। इस इनपुट के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चरकापत्थर थाना और SSB की संयुक्त बनाई। फिर टीम रात 8 बजे जंगल की ओर रवाना हुई।
रात 12:05 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मनोज हांसदा (35), ग्राम चीलका खार निवासी के रूप में हुई।
कई संगीन मामलों में वांटेड
नक्सली मनोज हांसदा पर चरकापत्थर थाना में दो मामले दर्ज हैं। पहला मामला कांड संख्या 87/13 (15 जून 2013), IPC की धारा 147, 148, 149, 427, 353, 121A समेत विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज है। दूसरा मामला कांड संख्या 119/13 (17 अगस्त 2013), 120B, 27 आर्म्स एक्ट और CLA एक्ट के तहत केस दर्ज है। खैरा थाना में भी UAPA के तहत केस (कांड संख्या 50/12) दर्ज है।
न्यायालय में नक्सली को किया पेश
सत्रवाद संख्या 313/2021 में CRPC की धारा 82 और 83 के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई चल रही थी। 6 मई 2025 को उसे अदालत में प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया गया था। एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया,
गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। सभी कानूनी औपचारिकताओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। – मदन कुमार आनंद, एसपी, जमुई
पत्नी मीना कोड़ा भी नक्सली
गिरफ्तार नक्सली की पत्नी मीना कोड़ा भी एक सक्रिय नक्सली है, जो लंबे समय से फरार है। कई थानों में उस पर भी नक्सली मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मीना के ठिकानों का पता लगा रही है।