पूर्णिया में बर्थडे के दूसरे दिन संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के गले पर काले गहरे निशान और शरीर पर चोट के ताजे जख्म मिले हैं। 4 साल पहले साल 2021 में ही मृतका ने प्रेम प्रसंग में शादी की थी। परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप
।
घर वालों का कहना है कि 1 लाख की डिमांड पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मर्डर को सुसाइड में बदलने के लिए मृतका को फंदे से लटका दिया। घटना मरंगा थाना क्षेत्र इलाके की है। घटना के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं।
घटना मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा पश्चिमी वर्ड नंबर 8 की है। मृतका की पहचान मरंगा पश्चिमी वर्ड नंबर 8 निवासी सूरज यादव की पत्नी कुसुम कुमारी (26) के रूप में की गई है।
महिला की लाश संदिग्ध स्थिति में उसके कमरे में पड़ी मिली।
‘दामाद के घर के पास मेरे साढ़ू का घर था, कुसुम का आना जाना था’
मृत महिला के पिता धनंजय कुमार ने बताया कि सूरज के मुहल्ले में ही कुसुम के मौसा का घर था। जिस वजह से कुसुम का आना-जाना सूरज के घर लगा रहता था। इसी दौरान दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्यार हो गया। परिवार जब इस बात की जानकारी मिली तो आपसी रजामंदी से लव को अरेंज में बदलकर साल 2021 में दोनों की शादी करा दी गई।
शादी के कुछ महीनों तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद सूरज कुसुम को प्रताड़ित करने लगा और उससे पैसे की डिमांड करने लगा। जब पैसे नहीं मिलते थे तो वह कुसुम के साथ मारपीट करता था। जिसके चलते वो किसी तरह उसकी डिमांड पूरी करते।

परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
‘एक महीने से दामाद एक लाख की डिमांड कर रहा था’
पिछले एक महीने से दामाद 1 लाख की डिमांड कर रहा था। इसे लेकर उसने कुसुम के साथ मारपीट भी की थी। फोन कर कुसुम ने उन्हें ये बात बताई थी। हालांकि इस बात को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने पति संग मिलजुल कर रहने की बात कही थी। इसके बाद कुसुम ने आखिरी बार 30 जून को अपने जन्मदिन पर उनसे बात की थी। उस समय भी उसने अपने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना की बात बताई थी। कुसुम का जन्मदिन तक इन लोगों ने नहीं मनाया।
आज पति ने अचानक फोन किया और बेटी के सुसाइड की बात बताई। जब वे घर पहुंचे, लाश कमरे में पड़ा था, जबकि पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे। लाश को करीब से देखने पर गले पर काले गहरे निशान जबकि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूरज और उसके घर वालों ने पहले उसके साथ मारपीट की है और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया है।

वारदात के बाद से पति और ससुराल वाले फरार हैं।
घटना को लेकर मरंगा थाना के अपर थानाध्यक्ष विष्णुकांत ने बताया कि परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है और आगे की कार्रवाई के लिए परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।