बांका के 10 प्रखंडों में बनेंगे हेल्थ यूनिट: 4.56 करोड़ की लागत से 6 महीने में काम होगा पूरा, मरीजों को मिलेंगे कई सुविधा – Banka News

Spread the love share



बांका के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। इसके लिए 10 प्रखंडों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) बनाए जाएंगे। निर्माण का जिम्मा बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) को मिला है। सभी यूनिट के

टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। 6 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसे लेकर जिले वासियों ने विभाग के प्रति हर्ष व्यक्त किया है। एक ही छत के नीचे हर एक सुविधा मरीजों को मिलेगी।

मरीजों को मिलेंगी कई सुविधाएं

DPM ब्रजेश कुमार ने बताया, BPHU खुलने से मरीजों को एक ही छत के नीचे इलाज की कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी शामिल हैं। इसी परिसर में कार्यालय भी होगा। यहां हेल्थ मैनेजर और अन्य कर्मी बैठेंगे।

टेंडर प्रक्रिया शुरू

इन यूनिटों का निर्माण रजौन, धोरैया, बौसी, कटोरिया, चांदन, फुल्लीडुमर, शंभूगंज, अमरपुर, बाराहाट और बेलहर में होगा। इसके लिए जमीन पहले ही चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया था। राज्य स्वास्थ्य समिति से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है।

जिले में 16 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निर्माण हो रहा है। इस पर 16.85 करोड़ रुपए खर्च होंगे। चार सेंटरों का काम चल रहा है। इससे पहले 22 पंचायतों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बन चुके हैं।



Source link


Spread the love share