घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के राजा राम बांध में मंगलवार को एक महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान कल्याणपुर निवासी नंदकिशोर मांझी की पत्नी जीरा देवी (45) के रूप में हुई है। वह बीते 4 दिन से लापता थी। घटना के सही कारणों का
।
परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर 11 बजे जीरा देवी घर से निकली थी। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने बांध में महिला की लाश देखी। सूचना पर अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा और सहायक पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेजा गया।
घटनास्थल से मिली जहर की बोतल
घटनास्थल से पुलिस को एक जहर की बोतल भी मिली है। इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृतका की नाक से खून निकल रहा था और कमर की चांदी की बिचिया गायब थी। इससे मामला संदिग्ध हो गया है।
3 बच्चों की थी मां
जीरा देवी के 2 बेटे छत्तीस और उचित साथ ही एक बेटी प्रियंका है। दोनों बेटे राजकोट में मजदूरी करते हैं। परिजन सदमे में हैं। कुछ भी स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला देवी पिछले 4 दिनों से गायब थी।
मामले की जांच जारी
जीरा देवी का इलाज अमरपुर से चल रहा था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी या नहीं, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।