समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा गांव में शनिवार को बाढ़ के पानी में डूब कर 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी प्रमोद राम के बेटे साहिल कुमार के रूप में की गई
।
ग्रामीणों ने बताया कि साहिल जन्म के बाद से ही अपने नाना योगेन्द्र राम के यहां रह रहा था। उसका पालन-पोषण उसके नाना-नानी करते थे। लोगों कहना है कि घर के चारों तरफ गंगा का पानी भरा हुआ है।
घर के दरवाजे पर वह खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वो बाढ़ के पानी में चला गया। काफी देर तक जब बच्चे पर किसी की नजर नहीं पड़ी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद दरवाजे के सामने पानी में लाश मिली। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाने को दी। मौके पर पहुंची मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
बच्चे के डूबने की सूचना पर मौके पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।
तीन दिन में 3 की मौत
यहां बता दे कि पिछले तीन दिनों के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि गंगा नदी के बाढ़ में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। ग्रामीणों के सहयोग से शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।