बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, इन 8 IPS अधिकारियों का तबादला

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Bihar Trasnfer Posting News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 6 एएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला हुआ है. मो मोहिबुल्लाह पटना एएसपी लॉ एन ऑर्डर बने हैं. गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, इन 6 IPS अधिकारियों का तबादलाबिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का सिलसिला जारी है.
पटना. बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का सिलसिला जारी है. बिहार में एक बार फिर से 6 आईपीएस अधिकारियों और 26 डीएसपी का ट्रांसफर हुआ है. भारतीय पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों का अलग-अलग शहरों में तबादला किया गया है. जानकारी के अनुसार सभी एएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला हुआ है. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. मो मोहिबुल्लाह को पटना का एएसपी लॉ एन ऑर्डर नियुक्त किया गया है.

नालंदा, रोहतास, बेगूसराय और पटना में इनका ट्रांसफर

  • शैलजा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा, नालंदा बनाया गया है.
  • साकेत कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज, रोहतास बनाया गया है.
  • गरिमा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरैया, मुजफ्फरपुर बनाया गया है.
  • साक्षी कुमारी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया, बेगूसराय बनाया गया है.
  • कमल मीणा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी, पटना बनाया गया है.
  • वहीं बिहार पुलिस पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 26 अधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. शैलेश प्रीतम को बनमनखी के एसडीपीओ नियुक्त किया गया है. सुनीता कुमारी को पुपरी की एसडीपीओ बनाया गया है। सहरियार अख्तर को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में एएसपी के पद पर नियुक्त किया गया है. प्रेमचंद सिंह को बीएमपी 16 में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

    वहीं सुमित कुमार को बिहार पुलिस अकादमी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है. राजेश कुमार को झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का पद सौंपा गया है. ज्योति शंकर को पूर्णिया सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के रूप में नियुक्त किया गया है. कुमार ऋषि राज को हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है.

    authorimg

    Utkarsh Kumar

    एक मल्टीमीडिया पत्रकार को मुख्यधारा के मीडिया उद्योग में 14 साल का अनुभव है। वर्तमान में एक मुख्य उप संपादक के रूप में News18 हिंदी के लिए Network18 समूह के साथ काम कर रहा है। उन्होंने समाचार 1 लॉन्च करने में एक नेतृत्व की भूमिका निभाई …और पढ़ें

    एक मल्टीमीडिया पत्रकार को मुख्यधारा के मीडिया उद्योग में 14 साल का अनुभव है। वर्तमान में एक मुख्य उप संपादक के रूप में News18 हिंदी के लिए Network18 समूह के साथ काम कर रहा है। उन्होंने समाचार 1 लॉन्च करने में एक नेतृत्व की भूमिका निभाई … और पढ़ें

    घरबिहार

    बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, इन 6 IPS अधिकारियों का तबादला



    Source link


    Spread the love share