बेतिया में पुलिस ने 73 आरोपी को किया अरेस्ट: 47.64 लीटर अवैध शराब बरामद, 9 जिंदा कारतूस और 3 मोटरसाइकिल जब्त – Bettiah (West Champaran) News

Spread the love share


बेतिया पुलिस ने पिछले 24 घंटों में जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कुल 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों

पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई है। उत्पाद अधिनियम के तहत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 47.640 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दोनाली बंदूक, 9 जिंदा कारतूस और 3 मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इनके आपराधिक गतिविधियों में प्रयोग होने की आशंका है।

विशेष अभियान के दौरान मौजूद बेतिया पुलिस।

वसूला गया 2 लाख का चालान

न्यायालय द्वारा जारी वारंट के तहत 53 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी 53 गिरफ्तारियां अजमानतीय वारंट से संबंधित हैं। इससे स्पष्ट है कि पुलिस ने पुराने लंबित मामलों में भी सक्रियता दिखाई है। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ अपराधियों तक सीमित नहीं रही। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती बरती गई। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले गाड़ी ड्राइवरों से 2,05,000 रुपए का चालान वसूला गया।

लगातार जारी रहेंगे अभियान

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य है कि अपराधियों पर शिकंजा कसकर आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बहाल किया जाए और शांति का माहौल कायम रहे।



Source link


Spread the love share