भागलपुर के मायागंज अस्पताल में हंगामा: रजिस्ट्रेशन के लिए आपस में उलझी महिलाएं, बोलीं- 4 घंटे बाद भी नहीं मिला नंबर, काउंटर पर सिर्फ 3 स्टाफ – Bhagalpur News

Spread the love share


भागलपुर के मायागंज अस्पताल में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। ओपीडी में मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गईं। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी। रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर पर भीड़ लगी थी। भीड़ बढ़ने पर दोपहर 12 बजे के करीब कई मह

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिर्फ तीन स्टाफ थे। इस वजह से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस वजह से लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हाथापाई पर उतर गए। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद गार्ड ने स्थिति को संभाला।

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोगों की भीड़।

दोपहर तक नहीं मिला नंबर

गोराडीह से इलाज के लिए पहुंची परवीन खातून ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से ही लाइन में खड़ी हूं। दोपहर 12:00 बजे तक उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। गोद में छोटा बच्चा है। यहां कोई देखने वाला नहीं है। परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, नाथनगर के दिलीप कुमार ने बताया कि सुबह से लाइन में खड़े होने के बावजूद दोपहर तक नंबर नहीं मिला। जो लोग बाद में आ रहे हैं, उनका रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। बोलने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। यहां सिस्टम ही बेकार है।



Source link


Spread the love share