भारत पर हमला करने पर घर में घुसकर मिलेगा जवाब: सहरसा में 45 साल बाद राज्यपाल का दौरा, आरिफ मोहम्मद खान बोले-आतंकवाद का सहारा ले रहा पाकिस्तान – Saharsa News

Spread the love share


बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सहरसा का दौरा किया। वे पटना से हवाई मार्ग से सहरसा पहुंचे। उन्होंने पटुआहा में रेडियो ईस्ट एंड वेस्ट 88.4 एफएम का उद्घाटन किया। रेडियो ईस्ट एंड वेस्ट के संस्थापक डॉ रजनीश रंजन और निदेशक डॉ मनीषा रंजन राज्यपाल को

इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन, कोसी स्नातक एमएलसी डॉ संजीव कुमार सिंह, बीएनएमयू के कुलपति डॉ विमलेदु शेखर झा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

45 वर्षों के बाद राज्यपाल का हुआ आगमन

भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन ने बताया कि 45 वर्षों के बाद राज्यपाल का जिला मुख्यालय में आगमन हुआ है। उन्होंने कहा कि कोशी सीमांचल क्षेत्र में राजधानी की तरह एफएम रेडियो की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रेडियो ईस्ट एंड वेस्ट 88.4 एफएम का उद्घाटन किया।

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विमलेदू शेखर झा ने सहरसा के बंद पड़े लॉ कॉलेज को पुनः शुरू करने की मांग राज्यपाल से की। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से बंद कॉलेज की वजह से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत पर हमला करने पर घर में घुसकर देंगे जवाब

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि अहंकार किसी भी देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ देश सीधे युद्ध की बजाय आतंकवाद का सहारा लेते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत किसी पर पहले हमला नहीं करेगा।

लेकिन अगर कोई घुसकर हमला करेगा तो उसे उसी के घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा। राज्यपाल ने युवाओं को माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इनसे मिले संस्कार ही व्यक्तित्व को निखारते हैं।



Source link


Spread the love share