भोजपुर पुलिस ने संतोष सिंह पर जानलेवा हमला मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अर्जुन यादव के तौर पर हुई है। पैसे के विवाद में गोली मारी थी। घटना चांदी थाना क्षेत्र के रामनगर कुंजन टोला की है।
।
इससे पहले 28 जुलाई को 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हथियार के साथ हुई थी। वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्तौल, कारतूस और बाइक बरामद हुआ था। जबकि मुख्य आरोपी अंगद यादव समेत 2 अन्य की तलाश जारी है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खेत जोतने के दौरान मारी थी गोली।
कर्ज दिया था, मांगने पर गोली मार दी
घायल संतोष सिंह ने बताया कि दस साल पहले गांव के अंगद उर्फ जदु को दोस्ती के नाम पर दो लाख रुपए कर्ज दिया था। पांच साल बीत जाने के बाद जब अपना पैसा उससे मांगा तो उसने देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पंचायती हुई थी।
उसने नौ कट्ठा खेत मुझे दे दिया था। कहा था कि पैसा देने पर लौटा देना। इसके बाद मैं उस जमीन को जोतने लगा। 26 जुलाई को खेत जोतने के लिए जा रहा था। तभी संतोष कुमार सिंह वहां पहुंचा और मना करने लगे। इसी विवाद में उसने गोली मार दी।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
इधर चांदी थानाध्यक्ष ने बताया कि बकाया रुपए मांगने पर झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में गोली मारी गई थी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।