मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने कार को रौंदा, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Madhepura News: मधेपुरा में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मारी. कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ड्राइवर फरार बताया जा रहा है.

मधेपुरा में सड़क हादसा.

रिपोर्टः श्रीकांत राय
मधेपुराः
बिहार के मधेपुरा में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. हादसा NH-106 के पास बिजली ऑफिस के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने कार को रौंद दिया. रफ्तार इतनी थी कि कार के ऊपर हाईवा चढ़ गया, जिससे उसमें सवार सभी 4 लोग बुरी तरह फंस गए. चार मृतकों में तीन के सिर कुचला गए हैं. एक की आंखें बाहर निकल गईं. वीभत्स हादसे से सनसनी फैल गई.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया. मृतकों में मधेपुरा के ही रहने वाले सोनू कुमार, साहिल राज हैं, साजन कुमार हैं. एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है चारों दोस्त थे. इनमें सोनू को शुक्रवार रात 8 बजे बेटा हुआ है. उसकी पत्नी अभी निजी अस्पताल में भर्ती है. सोनू अपनी पत्नी और बच्चे को देखने के बाद अपने दोस्तों को छोड़ने जा रहा था इसी दौरान सभी हादसे के शिकार हो गए.

हाईवा ने कार को मारी टक्कर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हाईवा में ही चिपक गई, जिससे ड्राइव कर रहे युवक का सिर बाहर की तरफ लटक गया. जबकि बगल में बैठा युवक उछल कर ड्राइविंग तक पहुंच गया. फिलहाल, पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सदर थाना पुलिस ने हाइवा और कार को जब्त कर लिया है. ड्राइवर की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की मुख्य वजह लग रही है. मामले की गहन जांच की जा रही है.

रात में ही पिता बना था मृतक
मृतक सोनू के पिता अशोक साह ने कहा कि- ‘सोनू की पत्नी अस्पताल में भर्ती थी. रात में उसे डिलीवरी हुई थी. सोनू दोस्तों के साथ दवाई लेने के लिए कार से निकला था, लेकिन लौट नहीं सका. रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो जाने की सूचना मिली.’ घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. सोनू के परिवार में खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया.

लेखक के बारे में

ऑथरीमजी

महेश आम्रवंशी

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें

घरबिहार

मधेपुरा में सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने कार को रौंदा, चार दोस्तों की मौत



Source link


Spread the love share