मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के झाकिया चौक स्थित दो मीट हाउस में शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और बियर बरामद की गई। साथ ही तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनील कु
।
सूचना के अनुसार रौशन मीट हाउस और चौधरी मीट हाउस में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने दोनों दुकानों पर छापेमारी की।
25.9 लीटर विदेशी और 3 लीटर देसी शराब बरामद
रौशन मीट हाउस से 25.9 लीटर विदेशी शराब और 3 लीटर देसी शराब बरामद हुई। वहां से दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। चौधरी मीट हाउस से 20 लीटर देसी चुलाई शराब मिली और एक शराब कारोबारी को पकड़ा गया।
एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर दोनों दुकानों को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध कारोबार में शामिल किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।