रक्षाबंधन से एक दिन पहले शुक्रवार को मुंगेर शहर और प्रखंड क्षेत्रों में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही राखी और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं।
।
शहर के मुख्य बाजार, कोड़ा मैदान और आसपास की गलियों में जाम की स्थिति बन गई। 12 से अधिक स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात रहे। इसके बावजूद लोग सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर खरीदारी करते रहे। इस वजह से यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
मुंगेर के मुख्य बाजार, कोड़ा मैदान और आसपास की गलियों में जाम की स्थिति बन गई।
बाजार में 10 से 200 रुपये तक की राखियां
इस बार बाजार में 10 रुपये से 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने आकर्षक डिजाइन और रंगों वाली राखियां सजाकर ग्राहकों को आकर्षित किया है। शहर में लगभग 25 अस्थायी राखी दुकानें लगाई गई हैं, जिन पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ दिनभर बनी रही।
जाम से यात्री और स्थानीय लोग परेशान
जमालपुर, बरियारपुर, हवेली खरगपुर, तारापुर और असरगंज में भी बाजारों में खूब चहल-पहल रही। वहीं, कोड़ा मैदान और मुख्य बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग पैदल निकलने में भी परेशान दिखे।
इस बार भद्रा मुक्त रक्षाबंधन, कई शुभ योग
मुंगेर के ज्योतिषी राकेश मिश्रा के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व इस बार 9 अगस्त (शनिवार) को उदया तिथि में मनाया जाएगा। इस बार भद्रा का साया और पंचक का प्रभाव नहीं रहेगा, जबकि आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग का विशेष संयोग बनेगा।
पूर्णिमा तिथि – 8 अगस्त दोपहर 1:40 से 9 अगस्त दोपहर 1:23 तकभद्रा काल – 8 अगस्त दोपहर 1:40 से रात 1:31 तक (9 अगस्त को भद्रा मुक्त)
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
- सुबह 7:06 से 8:44 तक
- दोपहर 12:05 से शाम 4:54 तक
- अभिजीत मुहूर्त – 11:33 से 12:25 तकविशेष परिस्थिति में बहनें शाम 6:32 से 7:54 और रात 9:16 से 10:38 के बीच भी राखी बांध सकती हैं।