राहुल हत्याकांड के आरोपी तन्नू प्रिया के पिता की पिटाई का Video आया सामने

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Saharsa Crime News: दरभंगा DMCH में 5 अगस्त को BSC नर्सिंग छात्र राहुल की हत्या हुई. आरोपी तन्नू प्रिया के पिता प्रेम शंकर झा हैं. घटना के बाद छात्रों ने आरोपी की पिटाई की. पुलिस जांच में जुटी है.

दरभंगा: मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में बीते 5 अगस्त को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई . यहां BSC नर्सिंग के छात्र राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद राहुल की पत्नी तन्नू प्रिया ने एक दर्दनाक बयान दिया. तन्नू प्रिया के मुताबिक, ठीक 3 महीने पहले जिस तारीख को उनकी और राहुल की लव मैरिज हुई थी, उसी तारीख को 3 महीने बाद उनके पिता ने उनके पति राहुल की हत्या कर दी. तन्नू प्रिया ने बताया कि उनके पिता ने राहुल के सीने में गोली मार दी और वह दौड़कर उनके पास आया, लेकिन वह उसे नहीं बचा पाईं.

आरोपी की पहचान और पिटाई
आरोपी की पहचान तन्नू प्रिया के पिता प्रेम शंकर झा के रूप में हुई है. प्रेम शंकर झा सहरसा जिला के वनगांव के रहने वाले हैं. घटना के बाद DMCH पहुंचे प्रेम शंकर झा को हॉस्टल के छात्रों की भीड़ ने घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. एक LIVE वीडियो में दिख रहा है कि युवकों की भीड़ ने प्रेम शंकर झा को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी. पिटाई से वह जमीन पर गिर गए, लेकिन युवकों की भीड़ पिटाई करती रही. भीड़ में ही एक युवक ने उनके हाथ से देसी कट्टा छीन लिया और पिटाई जारी रखी.

घटना के बाद छात्रों में आक्रोश
घटना के बाद का हालात इस घटना के बाद BSC नर्सिंग के छात्रों में काफी आक्रोश देखा गया. छात्रों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेम शंकर झा को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आगे की कार्रवाई में जुटी है. यह घटना दरभंगा और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गई है. लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और न्याय की मांग की जा रही है.

authorimg

रंजन क्या है

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

घरबिहार

राहुल हत्याकांड के आरोपी तन्नू प्रिया के पिता की पिटाई का Video आया सामने



Source link


Spread the love share