‘विजय सिन्हा को नोटिस भेजा है तो कार्रवाई भी हो’: राजेश राम बोले- 2 वोटर लिस्ट मामले में लीपापोती न हो, लास्टली डेटा मिस प्रिंट और एरर बता देंगे – Patna News

Spread the love share


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का नाम दो जगहों की वोटर लिस्ट में होने का मामला सामने आया था। इस मामले में अब चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि अब नोटिस आया है तो उसपर कार्रवाई भी हो, लीपाप

विजय सिन्हा का यह नोटिस दर्शाता है कि इलेक्शन कमीशन अब अपना गलती मानने को तैयार होगी। अंत में यही जवाब होगा कि डेटा मिस प्रिंट हुआ है या फिर एरर बता दिया जाएगा।

भाजपा के नेता हैं इलेक्शन कमीशन के प्रवक्ता

राहुल गांधी को नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन सीधे-सीधे बात नहीं करता है। इलेक्शन कमीशन के प्रवक्ता भाजपा के नेता और कार्यकर्ता है। यदि इलेक्शन कमीशन ऑथेंटिक रूप से यह बातें कहती, तो हमारे नेता जरूर जवाब देते। अभी राहुल गांधी के जवाब देने का कोई मामला ही नहीं बनता है।

कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से प्रेजेंटेशन दिया, उसे लेकर इलेक्शन कमीशन क्यों नहीं करती है कि वह गलत हैं। उनके प्रवक्ता के रूप में भाजपा कहती है कि वह गलत हैं। क्या बीजेपी ने एफिडेविट ली है जो आपके बदले उत्तर दे रही है?

AICC आब्जर्वर का प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम

सदाकत आश्रम में आज नवनियुक्त विधानसभा AICC आब्जर्वर के प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राजेश राम ने कहा कि 243 विधानसभा में अलग-अलग जगह पर यह लोग जाएंगे।

इनका मुख्य काम कॉर्नर मीटिंग करना और सोशल जस्टिस वालों से संवाद करना है। जिन्हें जो विधानसभा आवंटित की गई है वहां अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच ये आब्जर्वर जाकर कॉर्नर मीटिंग करेंगे और छोटे-छोटे सोशल एक्टिविटी करवाएंगे। SIR में जिनके नाम छूटे हैं, उसे जोड़ने में सहयोग करेंगे।



Source link


Spread the love share