सदर अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा कार्यकर्ता।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा सुशील मोदी की जन्म जयंती को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत आज सदर अस्पताल में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में भर्ती रोगियों के बीच फल का वितरण किया गया।
.
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि सुशील मोदी बिहार के जन नेता थे। बिहार बीजेपी को सींचने में सुशील मोदी का बहुत बड़ा योगदान है। हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए सुशील मोदी आदर्श थे, उनके पद चिन्हों पर चलकर आज भाजपा नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
फल वितरण के दौरान लोग।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुशील मोदी का सारा जीवन भाजपा के लिए समर्पित रहा। वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ नेता ही नहीं थे, वह एक समर्पित कार्यकर्ता भी थे। पूरे बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में वह सदैव खड़ा रहते थे उनकी कमी को पूरा कर पाना काफी मुश्किल है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री राकेश पांडे, कुंदन भारती, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, दक्षिणी नगर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी, आयुष ईश्वर, ब्रजेश कुमार, सीताराम मेहता, सोनू शर्मा, राजेश कुशवाहा और वैभव अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।