सोनपुर मंडल के कई स्टेशनों पर अब रुकेंगी 44 एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को मिली बड़ी राहत, यहां देखें डिटेल

Spread the love share


बेगूसराय: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सोनपुर मंडल अंतर्गत आने वाले कई स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है. यह फैसला उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो अब तक लंबी दूरी की ट्रेनों में चढ़ने या उतरने के लिए बड़े स्टेशनों का सहारा लेते थे. अब वे अपने नजदीकी स्टेशनों से ही इन ट्रेनों की यात्रा कर सकेंगे.

दो मिनट का विशेष ठहराव
रेलवे प्रशासन ने सोनपुर मंडल अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर 44 प्रमुख ट्रेनों को दो मिनट के विशेष ठहराव की अनुमति दी है.
ये ट्रेनें 7 अगस्त 2025 से लेकर 14 अगस्त 2025 तक विभिन्न तिथियों से इन स्टेशनों पर रुकेंगी.

इन ट्रेनों को मिला ठहराव

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिन ट्रेनों को ठहराव दिया गया है, उनमें कई लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं, जैसे – सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, सुरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस आदि.ठहराव पाने वाले स्टेशन हैं- अक्षयवट राय नगर, नयागांव, कर्पूरीग्राम, सराय, सोनपुर, दिनकरग्राम सिमरिया, सिहो, नारायणपुर अनंत, तेघड़ा, दुबहा, दनौली फुलवरिया, अवतार नगर, आदि.

ठहराव पाने वाली 44 ट्रेनों की सूची
1. 13105 – सियालदह-बलिया एक्सप्रेस (अक्षयवट राय नगर, नयागांव)
2. 13106 – बलिया-सियालदह एक्सप्रेस (नयागांव, अक्षयवट राय नगर)
3. 15652 – लोहीत एक्सप्रेस (अक्षयवट राय नगर)
4. 15933 – न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस (अक्षयवट राय नगर)
5. 15934 – अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (अक्षयवट राय नगर)
6. 14005 – लिच्छवी एक्सप्रेस (अवतार नगर, नयागांव)
7. 14006 – लिच्छवी एक्सप्रेस (अवतार नगर, नयागांव)
8. 18625 – कोशी एक्सप्रेस (दनौली फुलवरिया)
9. 18626 – कोशी एक्सप्रेस (दनौली फुलवरिया)
10. 13245 – कैपिटल एक्सप्रेस (कटरिया, दिनकरग्राम सिमरिया)
11. 13246 – कैपिटल एक्सप्रेस (दिनकरग्राम सिमरिया, कटरिया)
12. 13247 – कैपिटल एक्सप्रेस (कटरिया, दिनकरग्राम सिमरिया)
13. 13248 – कैपिटल एक्सप्रेस (दिनकरग्राम सिमरिया, कटरिया)
14. 13021 – मिथिला एक्सप्रेस (दुबहा, सिहो, नारायणपुर अनंत)
15. 13022 – मिथिला एक्सप्रेस (नारायणपुर अनंत, सिहो, दुबहा)
16. 15027 – मौर्य एक्सप्रेस (कर्पूरीग्राम)
17. 15028 – मौर्य एक्सप्रेस (कर्पूरीग्राम)
18. 18181 – टाटा-थावे मौर्य एक्सप्रेस (तेघड़ा, कर्पूरीग्राम, सोनपुर)
19. 18182 – थावे-टाटा मौर्य एक्सप्रेस (सोनपुर, कर्पूरीग्राम, तेघड़ा)
20. 13019 – बाघ एक्सप्रेस (नयागांव)
21. 13020 – बाघ एक्सप्रेस (नयागांव)
22. 11123 – ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (सराय)
23. 11124 – बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (सराय)
24. 14523 – बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस (सराय)
25. 14524 – अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस (सराय)
26. 13137 – कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस (सोनपुर)
27. 13138 – आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस (सोनपुर)
28. 14007 – रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस (सोनपुर)
29. 14008 – आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस (सोनपुर)
30. 14017 – रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस (सोनपुर)
31. 14018 – आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस (सोनपुर)
32. 14649 – जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (सोनपुर)
33. 14650 – अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस (सोनपुर)
34. 14673 – जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (सोनपुर)
35. 15047 – कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस (सोनपुर)
36. 15048 – गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस (सोनपुर)
37. 15231 – बरौनी-गौनडिया एक्सप्रेस (सोनपुर)
38. 15549 – जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (सोनपुर)
39. 15550 – पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस (सोनपुर)
40. 15715 – किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस (सोनपुर)
41. 15716 – अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस (सोनपुर)
42. 19053 – सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (सोनपुर)
43. 19054 – मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (सोनपुर)

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले संबंधित तारीखों और समय की जानकारी आरक्षण चार्ट या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर लें.



Source link


Spread the love share