किशनगंज में 292.5 लीटर बीयर जब्त: बोलेरो वाहन से तस्करी, दो आरोपी अरेस्ट – Kishanganj (Bihar) News

Spread the love share




किशनगंज उत्पाद टीम ने शनिवार को गलगलिया चेक पोस्ट के पास बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक बोलेरो वाहन से 292.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त की और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद आदिल के रूप में हुई है, जो दरभंगा के हायाघाट का निवासी है, और अभिषेक कुमार, जो समस्तीपुर के चकमेसी का रहने वाला है। जब्त बीयर को एक बोलेरो वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर की गई। उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने बताया कि चेक पोस्टों पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने गलगलिया चेक पोस्ट और बंगाल सीमा के पास वाले रास्ते पर निगरानी बढ़ा दी। तभी बंगाल की ओर से आ रहे एक बोलेरो वाहन को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई। आरोपियों ने उत्पाद विभाग और अन्य जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए एक नया तरीका अपनाया था। उन्होंने बोलेरो वाहन के पिछले हिस्से को पूरी तरह से खाली रखा था और शराब को नीचे एक तहखाना बनाकर छिपाया था, ताकि जांच एजेंसियों को लगे कि वाहन खाली है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शराब किसी व्यक्ति को दरभंगा में पहुंचाने वाले थे। उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने कहा कि शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उत्पाद विभाग अब इस तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply