गोह में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन का उद्घाटन

Spread the love share


फोटो- 23 अक्टूबर एयूआर 2 वन का उद्घाटन माउंट आबू से आई पटना जोन की प्रभारी रुक्मिणी दीदी ने किया। उन्होंने कहा कि यह संस्था पूरी

न्यूज़रैप हिन्दुस्तान,औरंगाबादबुध, 23 अक्टूबर 2024 05:27 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

गोह से सटे तुलसी बिगहा गांव में बुधवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन का उद्घाटन माउंट आबू से आई पटना जोन की प्रभारी रुक्मिणी दीदी ने किया। उन्होंने कहा कि यह संस्था पूरी तरह आध्यात्मिक है। हर इंसान का मन विचलित होता रहता है। मन काबू में नहीं रहता है। इससे हिंसा बढ़ती है। मन पर काबू पाने एवं परमात्मा से जुड़े ज्ञान के लिए यह संस्था काम करती है। यहां लोगों शांति की अनुभूति होती है। सबके गुरु शिव हैं। उनकी आराधना करनी चाहिए। इस मौके पर औरंगाबाद नप अध्यक्ष उदय गुप्ता, संगीता, सरिता, सविता, अमरेंद्र कुमार, जगलाल प्रसाद, सुनील कुमार, मीना देवी, पन्ना देवी, ममता देवी, आशा कुमारी, संजय गुप्ता, प्रेमचंद तिवारी आदि थे। बच्चियों ने भक्ति गीत व झांकी प्रस्तुत किया।



Source link


Spread the love share