नदी किनारे गंदगी का ढेर, अब तक साफ-सफाई भी शुरू नहीं

Spread the love share


मधेपुरा में छठ पूजा के नजदीक आने पर घाटों की सफाई नहीं हुई है। नया नगर घाट सहित कई घाट गंदगी से भरे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। नगर परिषद की निष्क्रियता के कारण स्वास्थ्य पर…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानमधेपुराबुध, 23 अक्टूबर 2024 07:53 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

मधेपुरा। लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा के नजदीक आने के बावजूद अब तक छठ घाटों की सफाई शुरू नहीं हुई है। जबकि शहर के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में लोग छठी मईया की आराधना जाने पहुंचते हैं। शहर के डीएम आवास और केबी विमेंस कॉलेज से पूरब नया नगर घाट भी गंदगी से अछूता नहीं है। इस नदी के दोनों तरफ नगर परिषद द्वारा उठाए जा रहे कचरे को डंप किया जाता है। इस कारण नया नगर के नदी के दोनों किनारे काफी दूर तक दुर्गंध फैला रहता है। कचरे के कारण वहां से निकलने वाला दुर्गंध से वहां के लोगों का जीना दुभर हो गया है। कचरे में कभी कभी आग लगाई जाती है। कचरे की आग से निकलने वाली धुआं वातावरण को दूषित कर रहा है। ऐसे में इस घाट पर बिना सफाई के छठ पूजा में पवित्रता नहीं रहेगी। व्रतियों को पवित्रता के साथ छठ घाट पर जाना पड़ता है।

इस घाट पर पंचमुखी चौक के आस पास के अधिकांश लोग पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। स्थानीय मोहन यादव, मुकेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि नगर परिषद निष्क्रिय बना हुआ है। गंदगी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि नगर परिषद और जिला प्रशासन को छठ घाट की सफाई करनी चाहिए।

नदी किनारे शव जलाए जाने के कारण जले हुए लकड़ी का अवशेष भी घाट को गंदा कर रहा है।



Source link


Spread the love share