बकरी चराने के बहाने पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची महिला, ऑफलाइन मोहब्बत में बदली ऑनलाइन दोस्ती

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Kishanganj News: किशनगंज में सामने आया यह प्रेम प्रसंग किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. ऑनलाइन दोस्ती, ऑफलाइन मुलाकात और फिर घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंच जाना. इस पूरे घटनाक्रम ने सभी को चौंका दिया.

प्रेमी-प्रेमिका से पुलिस पूछताछ कर रही.

किशनगंजः एक शादीशुदा महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई. शुरुआत महज लाइक-कमेंट से हुई. धीरे-धीरे चैटिंग और कॉलिंग तक बात जा पहुंची. तकरीबन छह महीने तक दोनों रोज बातें करते रहे. अपने-अपने जीवन की परेशानियां शेयर करने लगे और दोस्ती मोहब्बत में तब्दील होती चली गई. फिर एक दिन प्यार से ऐसा मोड़ ले लिया, जो दोनों ने कभी नहीं सोचा था. महिला बकरी चराने के बहाने किशनगंज से निकली और प्रेमी के पास साधे पटना जा पहुंची.

महिला का विवाह कई साल पहले हुआ था, लेकिन पति से अनबन रहती थी. इसी बीच इंस्टाग्राम वाला युवक सनी कुमार, जो पटना में हेयर कटिंग का काम करता है, उसके जीवन में आया. सनी भी शादीशुदा है, लेकिन वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा है. दोनों एक-दूसरे को अपनी जिंदगी का सहारा समझने लगे. चार दिन पहले महिला घर से बकरी चराने का बहाना बनाकर निकली और सीधे बस पकड़ कर पटना पहुंच गई.

प्रेमी के कमरे में मिली महिला
घरवालों ने देर रात तक इंतजार किया, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो हड़कंप मच गया. खोजबीन के बाद परिजन को शक हुआ कि वह कहीं भाग गई है. मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोज शुरू की. लोकेशन पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में ट्रेस हुई. इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से महिला को शिवपुरी इलाके के एक कमरे से बरामद किया गया. कमरे में उसका प्रेमी सनी भी मौजूद था.

प्रेमी ने पुलिस को बताया सबकुछ
पकड़े जाने के बाद सनी ने पुलिस को बताया, “इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी. नंबर एक्सचेंज किया, बात करते-करते प्यार हो गया. चार दिन पहले यह खुद पटना चली आई और मुझे बुलाया. मैं भी शादीशुदा हूं, लेकिन पत्नी छोड़कर चली गई है.” घटना के बाद महिला और युवक दोनों को गांधी मैदान थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है. किशनगंज पुलिस टीम के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी.

लेखक के बारे में

ऑथरीमजी

महेश आम्रवंशी

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्‍यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.

घरबिहार

बकरी चराने के बहाने पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची महिला



Source link


Spread the love share