भागलपुर यूनिवर्सिटी ये हैं टॉप 5 कॉलेज, यहां एडमिशन करियर सेट

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Tilka Manjhi Bhagalpur University Top 5 Colleges : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के TNB, मारवाड़ी, एसएम, बीएन और महादेव सिंह कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, यहां कई राज्यों से विद्यार्थी आते हैं. इन कॉलेजों में एडमिशन होने पर स्टूडेंट की लाइफ सेट हो जाती है.

ख़बरें फटाफट

भागलपुर: बिहार का तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय हर समय किसी न किसी कारण से विवादों में रहता है. कभी सेशन लेट तो कभी अन्य कारणों से लेट रहता है, लेकिन आपको बता दें इसके कुछ ऐसे कॉलेज हैं, जिसमें नामंकन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इसकी मुख्य वजह यहां के कुछ ऐसे कॉलेज हैं. जहां बिहार ही नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यो के भी स्टूडेंट पढाई करने आते हैं.  यहां कॉलेज में कड़ी मशक्कत के बाद ही छात्र-छात्राओं का एडमिशन होता है.

पहले नंबर पर है ये कॉलेज

भागलपुर पढाई के क्षेत्र के लिए वर्षों से जानी जाता रहा है. पौराणिक काल मे यहां पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय हुआ करता था. फिर यहां पढाई के लिए प्रसिद्ध हुआ तेज नारायण बनैली कॉलेज, जिसे टीएनबी के नाम से जाना जाता है. ये कॉलेज मुख्य रूप से साइंस की पढाई के लिए जाना जाता है. जब आप स्नातक में नामांकन के लिए ये कॉलेज चाहेंगे तो आपको 80% अंक लाना अनिवार्य होगा. यहां से 4 मुख्यमंत्री और एक राज्यसभा सांसद भी निकल चुके हैं.

दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं ये कॉलेज

वहीं, दूसरे नंबर पर मारवाड़ी कॉलेज आता है. जो विश्वविद्यालय का नामचीन महाविद्यालय है. यह खास कर कॉमर्स की पढ़ाई के लिए प्रसिद्ध है. यहां से बड़े-बड़े पद पर अधिकारी निकले हुए हैं. यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राओं ने सीए की परीक्षा में खूब बाजी मारी है. वहीं, तीसरे नंबर पर सुंदरवती महिला महाविद्यालय यानी एसएम कॉलेज आता है. यह कॉलेज सिर्फ लड़कियों के लिए है. यह कॉलेज भी साइंस और आर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है.

चौथे-पांचवे नंबर पर हैं ये कॉलेज

वहीं, अब बात बीएन कॉलेज की करते हैं. जो मुख्य रूप से आर्ट्स की पढाई के लिए प्रसिद्ध है. इसके अलावा पांचवां महादेव सिंह कॉलेज है. जो साइंस और आर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है. यहां भी छात्रों का नामंकन कड़ी मशक्कत के बाद ही होता है, लेकिन अगर यहां नामंकन हो गया और थोड़ी सी मेहनत से पढाई कर लिए छात्र तो कैरियर जरूर सेट हो जाता है. इसलिए इस 5 कॉलेज में नामंकन के लिए छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है.

लेखक के बारे में

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

घरआजीविका

भागलपुर यूनिवर्सिटी ये हैं टॉप 5 कॉलेज, यहां एडमिशन मतलब करियर सेट



Source link


Spread the love share