स्कूल में रातभर ऑर्केस्ट्रा! लड़कियों से डांस करवाया, नोट उड़ाए- शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल

Spread the love share


एक्स

स्कूल में रातभर ऑर्केस्ट्रा! लड़कियों से डांस करवाया, नोट उड़ाए- शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल

arw img

सासाराम. शिक्षा के मंदिर से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है. सासाराम के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में रातभर ऑर्केस्ट्रा का नाइट शो आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के मंच को बारातियों के लिए डांस फ्लोर बना दिया गया. वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियां भोजपुरी के अश्लील गानों पर नाचती रहीं, उन पर नोटों की गड्डियां उड़ाई गईं और भीड़ में मौजूद कई लोग खुद मंच पर चढ़कर ठुमके लगाने लगे. इस घटना के सामने आते ही विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. लोग पूछ रहे हैं—क्या स्कूल शिक्षा का मंदिर है या अय्याशी का अड्डा? बेटियों को पढ़ाने की जगह है या उन्हें नचाने की? सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, स्कूल परिसर को बारात ठहराने के नाम पर बुक किया गया था, लेकिन शाम ढलते ही इसे ऑर्केस्ट्रा स्टेज में बदल दिया गया. प्रशासन को जब यह वीडियो मिला तो सासाराम के SDM निलेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि “विद्यालय में इस तरह का आयोजन पूरी तरह अस्वीकार्य है.” SDM ने जांच कमेटी गठन का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि लोकेशन और वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. यह घटना शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन पर बड़ा सवाल छोड़ गई है.

घरवीडियो

स्कूल में रातभर ऑर्केस्ट्रा! लड़कियों से डांस करवाया, नोट उड़ाए- शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल



Source link


Spread the love share