10 वर्षीय बच्ची की सांप के काटने से मौत: शेखपुरा में 6 महीने के भाई को पहली बार बांधी थी राखी, जमीन पर सोते समय हादसा – Sheikhpura News

Spread the love share


शेखपुरा के केवटी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रक्षाबंधन के दिन अपने 6 महीने के इकलौते भाई को राखी बांधने वाली 10 वर्षीय मिनता कुमारी की सांप के काटने से मौत हो गई।मिनता के पिता शिवू मांझी गरीबी के कारण मुंबई में दिहाड़ी

शनिवार को रक्षाबंधन के दिन मिनता ने अपनी दो छोटी बहनों के साथ मिलकर छोटे भाई शिवम को राखी बांधी थी। त्योहार के मौके पर मां ने बच्चों के लिए अच्छा खाना बनाया था। खाना खाने के बाद सभी गरीबी के कारण घर की जमीन पर चटाई बिछाकर सो गए। रात में सोते समय एक विषैले सांप ने मिनता को काट लिया।

10 वर्षीय बच्ची की सांप के काटने से मौत: शेखपुरा में 6 महीने के भाई को पहली बार बांधी थी राखी, जमीन पर सोते समय हादसा - Sheikhpura News

मां ने पड़ोसियों से मांगी मदद

सांप के काटने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां ने तुरंत पड़ोसियों को जगाया। ग्रामीणों की मदद से बच्ची को गंभीर हालत में शेखपुरा के सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही केवटी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृत बच्ची का शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची की मां ही अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ घर में रहती थी, जबकि पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं।

आवास योजना का नहीं मिला लाभ

पीड़िता ने बताया कि अब तक उसे सरकार की पक्का आवास योजना का लाभ न मिल पाया। परिवार का भरण पोषण करने हेतु पति शिवू मांझी मुंबई जाकर मजदूरी कर रहा है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।



Source link


Spread the love share