12 हजार फीट से बिहार की बेटी ने लगाई छलांग: ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लहराया, जहानाबाद की अनामिका ने रचा इतिहास – Jehanabad News

Spread the love share


बिहार की बेटी अनामिका शर्मा (21) ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भारत की सबसे कम उम्र की स्काई डाइवर अनामिका ने थाईलैंड के बैंकॉक में 12,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा लहराया। यह साहसिक कार्य उन्होंने 5 जून को भारतीय स

अनामिका के पिता अजय कुमार शर्मा एक रिटायर्ड एयरफोर्स जवान हैं। उनका परिवार वर्तमान में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रहता है। अनामिका मूल रूप से जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के कनौली गांव की रहने वाली है, जहां उनके दादाजी भी रहते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लिए अनामिका शर्मा।

बैंकॉक में अनामिका ने फहराया था कुंभ ध्वज

इससे पहले भी अनामिका ने थाईलैंड के बैंकॉक में कुंभ ध्वज फहराकर सुर्खियां बटोरी थीं। यह छलांग भारतीय सेना के सम्मान में लगाई गई है। विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को सम्मान देने के लिए यह प्रयास किया गया।

अनामिका के पिता का कहना है कि संघर्ष से ही सफलता मिलती है। एक छोटे कस्बे से निकलकर उनकी बेटी आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इस उपलब्धि से उनके गांव में खुशी का माहौल है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply