आखरी अपडेट:
Aaj ka tula Rashifal 8 december: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला असर दे रहा है लेकिन सहयोगात्मक दृष्टि से आपको आज अच्छे और बड़े लोगों का सहयोग भरपूर मिलेगा.वही अध्यनरत विद्यार्थी के लिए सजगता बढ़ाने वाला दिन है पढ़ाई के प्रति मन लगेगा और उचित तरीके से पढ़ाई के प्रति आगे बढ़ेंगे ऐसा दिख रहा है.
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आज दिन सोमवार तुला राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा. दरअसल, कुछ घटनाओं से आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है ऐसी स्थिति की संभावना बनती हुई दिख रही है. यात्रा में चोट चपेट लगने की भी संभावना भी बन रही है. इसलिए आज सजग रहना बहुत जरूरी है. कह सकते हैं कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी जैसी स्थिति है. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला असर दे रहा है लेकिन, सहयोगात्मक दृष्टि से आपको आज अच्छे और बड़े लोगों का सहयोग भरपूर मिलेगा. अध्यनरत विद्यार्थी के लिए सजगता बढ़ाने वाला दिन है. पढ़ाई के प्रति मन लगेगा और उचित तरीके से पढ़ाई के प्रति आगे बढ़ेंगे ऐसा दिख रहा है.
प्रेमी जोड़े रहेंगे खुशहाल
जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज तुला राशि के ऐसे जातक जो प्रेम-प्रसंग में हैं उनके लिए आज का दिन सुखद है. आज अपने जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. दांपत्य जीवन भी सुखद है. जीवनसाथी का सहयोग भरपूर सहयोग मिलेगा. आज आपको अनावश्यक चिंता परेशानी से बचना चाहिए.
बड़े लोगों से बनेंगे खास रिश्ते
आज आपको सोचने से ज्यादा परेशानी हो सकती है. भाग्य निर्माण के लिए भी आज का दिन सहयोगात्मक है. ऊंचे और बड़े लोगों का सहयोग अच्छा खासा मिलता हुआ दिख रहा है. व्यापारिक क्षेत्र में आपसे जो उच्च सदस्य लोग हैं उनका भरपूर सहयोग मिलेगा. नौकरी पेशा वालों के लिए भी आज का दिन सुखद है. अपने से जो सीनियर हैं उनका सहयोग मिलेगा. आज आमदनी के स्रोत बेहतर होंगे.
आज के दिन करें ये उपाय
आज के दिन तुला राशि के जातकों को मां दुर्गा और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करना चाहिए. ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. हो सके तो एक माला मृत्युंजय जाप करने की कोशिश करें. यह आपके लिए बहुत सुखद रहेगा. शिवलिंग पर पंचामृत और जल चढ़ाएं जो आपको बहुत सारी परेशानी से निजात दिलाने वाला होगा. आज आप गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करें.
लेखक के बारे में
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें