आठ अगस्त को गयाजी में एसएसपी ऑफिस के मीडिया सेल में पदस्थापित अनुज कश्यप सुसाइड केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अपने ही साथ काम करने वाली एक महिला दरोगा से परेशान होकर दरोगा अनुज कश्यप ने आत्महत्या की। आरोप है कि महिला दरोगा से उस काम के लिए मजबूर कर रही थी जो वह करना नहीं चाह रहा था। और, परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। वहीं रामपुर थाना की पुलिस ने आरोपी महिला दरोगा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।