Bihar News: राखी से पांच दिन पहले भाई की मौत, बहन को परीक्षा दिलाकर लौट रहा था, ट्रक ने मारी टक्कर

Spread the love share


बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल के पास NH-107 पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उनकी छोटी बहन गुड़िया कुमारी (20) गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलासद्दी वार्ड संख्या दो के निवासी कुमोद कुमार झा के बेटे गौरव कुमार (21) के रूप में हुई।

नीट की तैयारी कर रहा था गौरव

परिजनों के अनुसार गौरव कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और हाल ही में घर लौटा था। मंगलवार को वह अपनी बहन गुड़िया को मधेपुरा में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दिलाने ले गया था। परीक्षा के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पड़वा नवटोल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सिर में लगी गंभीर चोट

हादसे में गौरव को सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। गुड़िया का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पटना में मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली; एसएसपी बोले- कई दिनों से तलाश थी

तीन भाई बहन में सबसे बड़ा था गौरव

गौरव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उनके पिता कुमोद झा एक किसान हैं। गौरव के चाचा अनिल कुमार झा ने बताया कि गौरव स्वभाव से शांत और पढ़ाई में मेधावी था। उसका सपना डॉक्टर बनना था, जिसके लिए वह कोटा में कड़ी मेहनत कर रहा था। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और परिजनों से आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link


Spread the love share