Bihar SIR: तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पर लगाया बड़ा आरोप, सबूत दिखाकर बोले- विजय सिन्हा के भी दो EPIC नंबर

Spread the love share


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

द्वारा प्रकाशित: आदित्य आनंद

अद्यतन सूर्य, 10 अगस्त 2025 10:22 AM IST

Bihar Election: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नाम पर दो EPIC नंबर होने की बात सामने आ रही है। राजद और कांग्रेस ने ऐसा दावा किया है और पूछा कि आखिर विजय सिन्हा ने दो जगह से अपना SIR फॉर्म क्यों भरा?



तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा पर आरोप लगाया।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आरोप लगा दिया है। राजद और कांग्रेस ने दावा किया है कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर है। उन्होंने दो जगह से मतदाता पुनरीक्षण कार्य का फॉर्म भरा। तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर रविवार सुबह प्रेस वार्ता की। उन्होंने सवाल पूछा कि किस कारण से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बांकीपुर और लखीसराय से एसआईआर फॉर्म भरा? उनका नए वोटर लिस्ट में दो जगह नाम कैसे आया? इतना ही नहीं दोनों वोटर लिस्ट में डिप्टी सीएम के उम्र भी अलग-अलग है। लखीसराय वाले वोटर लिस्ट में उनकी उम्र 57 साल है। वहीं बांकीपुर में उन्होंने 60 साल अपनी उम्र बताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए और डिप्टी सीएम को इसका जवाब देना चाहिए। यह गंभीर मुद्दा है। तेजस्वी ने कहा कि अगर विजय सिन्हा गलत पाए गए तो वह फौरन इस्तीफा दें। अगर चुनाव आयोग गलत पाया गया तो मतदाता पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया को ही रद्द कर देनी चाहिए।

लोडर

ट्रेंडिंग वीडियो

चुनाव आयोग ने तेजस्वी से मांगा जवाब; पूछा- जो EPIC दिखाया, वह कहां से आया?

क्या अब चुनाव आयोग डिप्टी सीएम से जवाब मांगेगी?

तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदाता सूची प्रारूप में दो अलग-अलग जगह पीएम नरेंद्र मोदी के दुलरुवा विजय सिन्हा का नाम आ गया है। क्या अब चुनाव आयोग दो EPIC नंबर पर इनसे जवाब मांगेगी? क्या पटना और लखीसराय जिला प्रशासन डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से जवाब मांगेगी? क्या इन पर प्राथमिकी दर्ज होगी? जितनी जल्दी मेरे ऊपर आरोप लगाकर नोटिस भेजी गई? क्या उतनी जल्दी विजय सिन्हा पर कार्रवाई होगी? तेजस्वी ने कहा कि अब विजय सिन्हा को सामने आकर यह बताना चाहिए कि उनके हस्ताक्षर से कैसे दो विधानसभा में उनके नाम दर्ज हैं। क्या वह दो जगह वोट गिराना चाह रहे हैं? अगर नहीं दो वह बताएं कि चुनाव आयोग की यह प्रक्रिया ही फर्जी है। उनके पास बीएलओ गए ही नहीं। बिना उनके हस्ताक्षर से ही दो अलग-अलग विधानसभा में उनके नाम दर्ज कर लिए गए है?



Source link


Spread the love share