आखरी अपडेट:
Bihar Vidhansabha Monsoon Satra: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र आज अंतिम दिन है. कल तेजस्वी यादव ने सरकार को SIR, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी पर घेरा. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा से तीखी नोंखझोंक हुई. News18 पर ला…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- बिहार विधानसभा का आज आखिरी दिन है
- कल तेजस्वी यादव ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा
- सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा से तीखी नोंखझोंक हुई
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन भी विपक्षी विधायकों का प्रदर्शन जारी है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक आज काले कपड़े पहनकर सदन के भीतर और बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और वोटर सर्वे को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं. वहीं, सत्ता पक्ष भी अनोखे अंदाज में पलटवार कर रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कई विधायक हेलमेट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो राजद और कांग्रेस के विधायकों से कथित तौर पर डर की बात का संकेत दे रहा है. यह प्रदर्शन विधानसभा सत्र के आखिरी दिन भी राजनीतिक गहमागहमी बनाए हुए है.
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज अंतिम दिन है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. यह सत्र मौजूदा सरकार के लिए विदाई सत्र माना जा रहा है, क्योंकि इसके समाप्त होते ही सभी नेता सीधे चुनावी मैदान में उतर जाएंगे. नवंबर में नई सरकार के गठन के बाद ही विधानसभा का अगला सत्र आहूत किया जाएगा.
पेपर लीक नहीं होते तो रद्द क्यों होते हैं: तेजस्वी यादव
मॉनसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि सरकार बोलती है पेपर लीक नहीं होता है लेकिन, जब पेपर लीक नहीं होता तो पेपर रद्द क्यों होता है.
Patna: विधानमंडल के मॉनसून सत्र का आखिरी दिन
सदन में विपक्ष के तेवर पर सत्ता पक्ष का सवाल… pic.twitter.com/rflaazbige