Bihar Weather Today: आधे बिहार में आज भारी बारिश, IMD ने 19 जिलों को किया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Heavy rain in Northern Bihar: आईएमडी के अनुसार, आज उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में बारिश की संभावना बेहद अधिक है, जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार में आंशिक बादल छाए हुए है. कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

हाइलाइट्स

  • उत्तर बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • पटना समेत दक्षिण बिहार में आंशिक बादल और हल्की बारिश
  • गंडक, बागमती, कोसी नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका
पटना. पिछले कई दिनों से बिहार में मॉनसून अपना विकराल रूप दिखा रहा है. सुबह से ही सीतामढ़ी, मधुबनी, सहित हिमालय के तराई वाले जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. किसानों के लिए यह बारिश राहत भरी रही लेकिन नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के लिए यह खतरे की घंटी रही. पटना सहित बक्सर, भोजपुर, बेतिया, बांका समेत कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. पिछले पांच दिनों के दौरान 14 फीसदी बारिश की कमी पूरी हुई. अभी भी बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार, यह सिलसिला अगले 11 अगस्त तक जारी रहने का पूर्वानुमान है.

आईएमडी के अनुसार, आज उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में बारिश की संभावना बेहद अधिक है, जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार में आंशिक बादल छाए हुए है. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

इन जिलों के लोग रहें सावधान

आज यानी 06 अगस्त को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, बांका और जमुई में भारी बारिश होने की संभावना है. सुबह से ही इन जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित उत्तर बिहार के 19 जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पटना, भोजपुर, गया, बक्सर सहित आस पास के जिलों में आंशिक बादल के बीच कहीं कहीं हल्की बारिश होने की स्थिति बनी हुई है. बता दें कि 7-8 अगस्त 2025 के बीच राज्य के उत्तरी-पूर्वी जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है.

कई नदियां उफान पर
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर बिहार के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश होती रहेगी. इसके प्रभाव से गंडक, बागमती, कोसी और महानंदा नदियों के जलस्तर में तेज़ी से वृद्धि होने की आशंका है. इधर, गंगा नदी का जलस्तर में अभी उर बढ़ेगा. इससे बाढ़ की स्थिती में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसीलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान अकील
पटना 31.5 25.4 60
मुजफ्फरपुर 30.4 26.2 50
गया 31.5 24.8 62
पूर्णिया 32.5 25.9 33
भागलपुर 33.5 26.6 64

नोट- ये आंकड़े मंगलवार के हैं.

घरबिहार

आधे बिहार में आज भारी बारिश, IMD ने 19 जिलों को किया अलर्ट



Source link


Spread the love share