आखरी अपडेट:
Gopalganj News: गोपालगंज में BPSC पास नीतू कुमारी को प्रधान शिक्षिका बनने से रोका गया. DEO योगेश कुमार ने प्रभारी HM कमला कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया. नीतू अब BEO के पास जॉइन करेंगी.
गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास कर प्रधान शिक्षिका बनीं एक महिला अभ्यर्थी को उनके आवंटित स्कूल में योगदान करने से रोक दिया गया. इस घटना पर संज्ञान लेते हुए, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीओ) योगेश कुमार ने स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर (एचएम) से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, नीतू कुमारी बीपीएससी की परीक्षा पास कर प्रधान शिक्षिका बनी थीं. उन्हें बैकुंठपुर प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय, खजुरी खुर्द आवंटित किया गया था. जब नीतू कुमारी अपना योगदान देने स्कूल पहुंचीं, तो वहां एचएम का प्रभार संभाल रही सहायक शिक्षिका कमला कुमारी ने उन्हें योगदान कराने से इनकार कर दिया. कमला कुमारी ने कथित तौर पर यह कहते हुए योगदान नहीं कराया कि वह यहां की नियमित शिक्षिका हैं और अपने रहते किसी को योगदान नहीं कराएंगी.
डियो ने दी कड़ी चेतावनी
जब यह मामला डियो योगेश कुमार के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभारी एचएम कमला कुमारी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया. डियो ने अपने पत्र में कहा है कि कमला कुमारी उस विद्यालय में मात्र एक सहायक शिक्षिका हैं, जबकि नीतू कुमारी को प्रधान शिक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया था. उन्होंने कमला कुमारी के इस कृत्य को उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना, सरकारी कार्य में बाधा और मनमानापन करार दिया है. डियो ने कमला कुमारी से पूछा है कि क्यों न उन्हें निलंबित कर दिया जाए. साथ ही, चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं दिया गया, तो आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
नई प्रधान शिक्षिका करेंगी बीओ के पास जॉइनिंग
मामले को सुलझाने के लिए डियो योगेश कुमार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रधान शिक्षिका नीतू कुमारी अब बैकुंठपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (Beo) के समक्ष अपने विद्यालय का प्रभार लेंगी. बीओ के समक्ष प्रभार ग्रहण करने के 24 घंटे के भीतर, आरोपित प्रभारी एचएम कमला कुमारी को उन्हें संपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक प्रभार सौंपना होगा. यदि कमला कुमारी ऐसा नहीं करती हैं, तो बीओ के द्वारा उन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. इस घटना ने शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारों और नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
रंजन क्या है
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें