आखरी अपडेट:
Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार में एनडीए की सरकार वापसी के साथ ही सीएम नीतीश एक्टिव हो गए हैं. आज वह दोपहर में कैबिनेट मीटिंग लने वाले हैं, जिसमें कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है. देखें बिहार-झारखंड के ता…और पढ़ें
बिहार-झारखंड समाचार लाइव.
बिहार झारखंड समाचार टुडे लाइव: सीतामढ़ी में प्रशासन को अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाना भारी पड़ गया. लोगों पहले तो प्रशासनिक कार्रवाई की विरोध किया. देखते ही देखते इतने बौखलाए कि अपने-अपने घरों में आग लगा दी. हालात बिगड़ते देख मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों को भेजा गया. पुलिस का विरोध कर रहे लोग प्रशासन के बुलडोजर के सामने लेट गए. मामला बथनाहा थाना के पंथपाकड़ गांव का है, जहां हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा था. डीएम के आदेश पर घटनास्थल पर सीतामढ़ी के सदर SDO और DSP मौके पर पहुंचे हुए हैं और हालात को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रहे हैं. उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्टिव मोड में है. निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के द्वितीय चरण के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का जायजा लिया. जायजा लेने के बाद मुख्य मंत्री ने तेजी से कार्य पूरा पूर्ण करने निर्देश दिया.
मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी का सोमवार की रात को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया. अशोक चौधरी 2015 से 2020 तक कांटी विधानसभा और 2020 से 2025 तक सकरा विधानसभा से विधायक रहे. अभी सकरा से उनका बेटा आदित्य कुमार जदयू विधायक बने हैं. दिवंगत पूर्व विधायक अशोक चौधरी लम्बे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे, बीते 4 दिसंबर को उनका बीपी बढ़ा फिर ब्रेन हेमरेज हुआ, जिससे वो कोमा मे चले गये, 8 दिसंबर की रात को पटना के मेदांता अस्पताल में जदयू नेता ने अंतिम सांस ली. हाजीपुर में नशाखुरानी गिरोह ठंड बढ़ने के साथ ही सक्रिय हो गया है. बीती देर रात भी नशाखुरानी गिरोह ने एक ही परिवार को 4 लोगों को अपना शिकार बनाया और उन्हें नशा खिलाकर उनका सारा सामान लूट कर चंपत हो गए.
बिहार के मधुबनी से बड़ी खबर है. यहां एक बंधक छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर ही बदमाशों ने हमला बोल दिया. पुलिसकर्मी संतोष सिंह समेत तीन अन्य सिपाही घायल हो गए. घटना कलुआही थाना इलाके के हरिपुर गांव की है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि तीनों रुपयों के लेन देन को लेकर शारदानंद नाम के युवक को बंधन बनाकर पीट रहे थे. उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की बैठक आज होने वाली है.
गोपालगंज में मौसम ने करवट ले ली है. सुबह-सुबह घना कुहासा छाया. विजिबिलिटी कम होने से एनएच-531 और एनएच-27 पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई. वहीं, तापमान गिरने से ठंड भी बढ़ गयी. लोग सेहत के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकल रहें हैं. ऐसे मौसम में जिला प्रशासन की ओर से वाहनों चालकों से गाड़ी सावधानी के साथ चलाने के लिए अपील की गई. सीतामढ़ी शहर से गुजरने वाली लखनदेई नदी या फिर कहिए लक्ष्मणा नदी के जमीन पर अतिक्रमण कर आलीशान मकान वालों की अब खैर नहीं. ऐसे अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन बुलडोजर चलाने की तैयारी में जुट गया. सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे ने नदी के जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश नगर निगम को दिया. नदी के जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करने का निर्देश जारी किया गया.
9 दिसंबर 20251:24 IST
Jharkhand Vidhansabha: तीसरे दिन भी सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन. आज भी सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा जारी रहा. किसानों के धान खरीद मूल्य को लेकर बीजेपी विधायकों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है. विपक्ष का कहना है कि 3200 रुपए MSP का वादा किया गया, लेकिन कैबिनेट में 2450 रुपए ही तय किए गए.
9 दिसंबर 20251:21 अपराह्न IST
Bihar Politics: जेडीयू नेता संजय झा का बयान
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने NDA संसदीय दल की बैठक पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को कहा कि लोगों से फीडबैक लें…उन्होंने बजट को लेकर भी बात की…बिहार की जीत के लिए उन्होंने पूरे NDA को बधाई दी…उन्होंने नीतीश कुमार की भी चर्चा की कि जिस तरीके से वो पूरे चुनाव अभियान में सबको साथ में लेकर चले, इसी का परिणाम है कि हमें इतना बड़ा जनादेश मिला है…”
9 दिसंबर 20251:18 अपराह्न IST
Bhagalpur News: पुलिस की गाड़ी पलट गई
भागलपुरः सजौर थाना क्षेत्र के रब्बीचक गांव के समीप सजौर थाना की गश्ती गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गई. दुर्घटना में पुलिस टीम के पांच जवान घायल हो गए. एसआई शंकर कुमार यादव, अरविंद कुमार सिंह, मंगल राम, सहित महिला जवान सोनी कुमारी को चोट आयी है. घायल जवान को स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज किया गया चिकित्सकों के अनुसार अरविंद कुमार सिंह और महिला जवान सोनी कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य जवानों को हल्की चोटें लगी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई.
9 दिसंबर 20251:05 अपराह्न IST
Bhojapur News: भोजपुर से पटना के बीच दो बार लगेगा टोल
बिहार की राजधानी पटना पहुंचने के लिए भोजपुर एवं आसपास के लोगों को अब दो जगह टोल टैक्स देना होगा. जिससे उनके पॉकेट पर सीधा असर पड़ेगा. भोजपुर जिले के कुलहड़िया में पहले से टोल प्लाजा स्थित है. लोग टोल देकर पटना राजधानी को जाते हैं, लेकिन अब दूसरा एलिवेटेड रोड बन जाने के बाद टोल प्लाजा लगाने की तैयारी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जुट गया है. लोगों को सीधे तौर पर अब दो जगह टोल टैक्स चुका कर पटना जाना होगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियम के मुताबिक 60 किलोमीटर की दूरी पर एक टोल टैक्स बनाया जाता है, लेकिन नई सड़क निर्माण के कारण दूसरा टोल टैक्स लगाने की तैयारी चल रही है, जिससे लोगों को अब दो जगह टोल टैक्स देकर पटना की दूरी तय करनी होगी जिससे उनकी जेब ढीली होगी और उनको दुगना पैसा देकर पटना जाना पड़ेगा.
9 दिसंबर 202512:29 IST
Chaibasa News: झारखंड के 20 बच्चे नेपाल में फंसे
चाईबासाः झारखंड से बड़ी खबर है. पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिले के 20 से अधिक बच्चे नेपाल में फंसे हैं. मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के अलावा जिला के चक्रधरपुर और अन्य क्षेत्र से भी दर्जनों बच्चे नेपाल भेजे गए हैं. बच्चों को उच्च शिक्षा देकर उज्जवल भविष्य बनाने का झांसा देकर नेपाल भेजा गया. दो बच्चे भाग कर चाईबासा पहुंचे तब खुलासा हुआ. मामला सामने आने पर जिला प्रशासन मामले की जांच पड़ताल कर रहा है.
9 दिसंबर 202511:42 IST
Patna News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित वाशिंग पीठ के समीप अप लाइन पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी स्व. नंद किशोर साह का 21 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार है. वह किसान था. इधर , मृतक के जीजा गुड्डू साह ने बताया कि उसकी मां के पैर में दर्द था उसी के लिए दवा लेने के लिए बस से घर से ट्रेन से आया था. इस बीच यह घटना घट गई. बाद में परिवार वालों को पुलिस के द्वारा सूचना मिली तब जाकर परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे बताया जा रहा है कि उक्त युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में वह आ गया जिसे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई.
9 दिसंबर 202509:32 IST
Bhojpur News: महिलाओं से साइबर ठगी करने वाला गैंग पकड़ा गया
भोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आधार कार्ड के धारक का फिंगर प्रिंट के माध्यम से आमलोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को 01 मोबाईल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. भोजपुर जिले की साइबर थाना पुलिस ने अनाधिकृत सीएसपी सेवा केन्द्रों और प्रतिबंधित बायोमेट्रिक उपकरणों के सहारे आधार-आधारित बैंक खातों से अवैध निकासी करने वाले साइबर गिरोह का खुलासा किया है. टीम ने देवानंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं और उनकी तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपित के बैंक खाते में पाई गई लगभग ढाई लाख रूपये की राशि को तलब कर जमा/फ्रीज़ कर दिया गया है. पकड़ा गया आरोपित पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना के लखनारे गांव का निवासी है।इसकी जानकारी साइबर डीएसपी स्नेह सेतु ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि यह गैंग जीविका-दीदीयों एवं महिलाओं को टारगेट करता था. नेटवर्क मध्य प्रदेश, यूपी व झारखंड से भी जुड़ा है.
9 दिसंबर 202508:33 IST
CM Nitish Kumar Cabinet Meeting: नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक आज, कई एजेंडों पर मुहर लगेगी
नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 3:30 बजे मुख्य सचिवालय में होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है. खास तौर पर नौकरी और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन नए विभागों के गठन पर भी फैसला हो सकता है. उम्मीद है कि बैठक में लिए गए निर्णय युवाओं के लिए नए अवसर खोलेंगे और प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करेंगे.
9 दिसंबर 202507:58 IST
Motihari News: 2500 लीटर देसी शराब जब्त
मोतीहारी पुलिस ने लगभग आधा दर्जन थाना इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2500 लीटर देसी शराब को जब्त किया. वहीं, 2 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है और 4 शराब की भठ्ठीयों को भी ध्वस्त किया है. पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब की पैकिंग औजार के साथ-साथ कई सामग्री को भी जब्त किया. पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि देसी शराब के कारोबार में से जुड़े माफिया देशी शराब का निर्माण कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस में पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है.
9 दिसंबर 202507:56 IST
Sheikhpura News: साइबर आरोपी को पकड़कर घर ले गया दरोगा, 3 लाख में छोड़ने की डिमांड
शेखपुरा जिले की पुलिस की एक नई कहानी सामने आई है. मिशन थाना की पुलिस ने एक साइबर आरोपी को पकड़ कर थाना के हाजत नहीं लाकर एक निजी आवास में रखा और छोड़ने के नाम पर तीन लाख रुपया का डिमांड किया गया. जब आरोपी के रिश्तेदार मिशन थाना पहुंचा और रौनक नामक युवक की खोजबीन करने लगा तो थानेदार ने अनभिज्ञता जाहिर किया. आरोपी के रिश्तेदार ने मोबाइल का लोकेशन निकाल कर देखा तो मिशन थाना में तैनात दारोगा रवि रौशन का आवास है. जबकि रवि रौशन छूटी का आवेदन दे रखा था. पूरे मामले की जांच एसपी ने एसडीपीओ से कारवाई तो पुलिस पर लगा आरोप की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन कई अन्य कारणों से निलंबित कर दिया गया. एसडीपीओ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दारोगा पर अपहरण करने का आरोप जो लग रहा था जांच में झूठा निकला. लेकिन कई कांडों के अनुसंधान में शिथिलता के कारण निलंबित कर दिया गया. दारोगा पर अपहरण करने का जो आरोप लगा है उसकी भी जांच की जा रही है.