RJD विधायक मुन्ना यादव के बिगड़े बोल, अफसरशाही को रौंद देंगे, दी खुलेआम धमकी

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Bihar Chunav: आरजेडी विधायक मुन्ना यादव ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि महागठबंधन की सरकार बनने पर अफसरशाही को पैरों तले रौंद देंगे. विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताया. बयान का वीडियो वायरल हो रहा…और पढ़ें

RJD विधायक मुन्ना यादव के बिगड़े बोल, अफसरशाही को रौंद देंगे, दी खुलेआम धमकीराजद विधायक ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है.

पटनाः आरजेडी विधायक मुन्ना यादव का एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने सार्वजनिक मंच से अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी, तो अफसरशाही को पैरों तले रौंद देंगे.

मुन्ना यादव ने यह बयान अपने क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में अफसर मनमानी कर रहे हैं और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों का रवैया जनता के प्रति संवेदनशील नहीं है, और वे केवल सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहे हैं.

उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार सत्ता में आती है, तो ऐसी अफसरशाही को सबक सिखाया जाएगा और जनता के अधिकारों की रक्षा की जाएगी. उनका कहना था कि सरकारी अफसर जनता के सेवक होते हैं, मालिक नहीं, और उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए.

मुन्ना यादव के इस बयान पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कई नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए कहा कि अधिकारियों को धमकाना गलत है और इससे सरकारी तंत्र में भय का माहौल बन सकता है. वहीं, आरजेडी के समर्थक इसे जनता के पक्ष में उठाई गई मजबूत आवाज बता रहे हैं. फिलहाल, इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

authorimg

रंजन क्या है

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

घरबिहार

RJD विधायक मुन्ना यादव के बिगड़े बोल, अफसरशाही को रौंद देंगे, दी खुलेआम धमकी



Source link


Spread the love share