आखरी अपडेट:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 5 February: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 5 फरवरी 2026 का दिन ग्रहों की विशेष हलचल लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार, चंद्रमा के ‘लाभस्त’ होने और सूर्य-मंगल-बुध की युति से धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं. बृहस्पति और शनि की स्थिति कुछ मानसिक क्लेश और धन ह्रास के संकेत भी दे रही है. जानिए वृश्चिक राशि का पूर्ण राशिफल और अचूक उपाय.
दरभंगा: आज 5 फरवरी 2026 फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार आज चंद्रमा के लाभस्त होने से वृश्चिक राशि वालों के लिए कई प्रकार के लाभकारक योग बन रहे हैं.
डॉ.झा बताते हैं कि आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलाफल का दिन है. जहां एक ओर चंद्रमा लाभ की स्थिति में है. वहीं सूर्य, मंगल और बुध की युति धन प्राप्ति के प्रबल योग बना रही है. आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय निवेश या नए कार्यों के लिए अनुकूल हो सकता है. हालांकि, कुछ ग्रहों की स्थिति सचेत रहने की ओर भी इशारा कर रही है. बृहस्पति के कारण क्लेश कारक योग बन रहे हैं. जिससे पारिवारिक या मानसिक अशांति हो सकती है. इसके अतिरिक्त, शुक्र और केतु की स्थिति शोकाकुल योग का निर्माण कर रही है. शनि देव धन व पुत्र पक्ष में थोड़ी कमी के संकेत दे रहे हैं.
शुभता के लिए करें ये अचूक उपाय
ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने और शुभ फलों में वृद्धि के लिए ज्योतिषाचार्य ने निम्नलिखित विशेष उपाय सुझाए हैं. आज बृहस्पतिवार होने के कारण जातकों को पीला वस्त्र पहनना चाहिए और माथे पर पीला चंदन लगाना चाहिए. पीला चंदन, पीला धातु (जैसे पीतल) आदि वस्तुओं को पीले कपड़े में बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करना अत्यंत फलदायी रहेगा. मानसिक शांति और बाधाओं से मुक्ति के लिए शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत, वाल्मीकि कृत सुंदरकांड और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ अवश्य करें. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इन आध्यात्मिक उपायों को अपनाने से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में अशुभता का नाश होगा और सफलता के द्वार खुलेंगे.
लेखक के बारे में
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें