अंक ज्योतिष राशिफल 13 अक्टूबर 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल…
मूलांक-1: मूलांक 1 वालों को आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातक आज आरामदायक जीवन गुजारेंगे। व्यापारियों को किसी भी नए काम की शुरुआत से बचना चाहिए। मन में उत्साह सा बना रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से लव लाइफ में सुधार होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। अपनी सेहत का ध्या रखें।
मूलांक-2: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। सेहत का ध्यान रखें वरना आप मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। व्यापारी आज नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता हासिल होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। माता की सेहत पर भी नजर रखें।
मूलांक-3: मूलांक 3 वालों को आज किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित होने से बचना चाहिए। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार के सदस्यों का साथ होगा। हालांकि किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है लेकिन शाम तक स्थिति ठीक हो जाएगी। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मूलांक-4: आज मूलांक 4 वालों को प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। आपको अपनी स्किल दिखाने के अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। भाई-बहन के साथ चल रही अनबन को सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मूलांक-5: आज मूलांक 5 वालों को आर्थिक सफलता के कई अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कारोबार के लिए परिवार से दूर किसी स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।
मूलांक-6: मूलांक 6 वालों के आज अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी पेशा करने वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापारियों को काम से जुड़े कुछ चैलेंज मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। सेहत के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी
मूलांक-7: मूलांक 7 वालों का आज कोई सपना सच हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी।
मूलांक-8: मूलांक 8 वालों को आज जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपसी अनबन के संकेत हैं। गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मूलांक-9: मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। ऑफिस से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहने वाली है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पिता के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे। नए व्यापार की प्लानिंग बना सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन के मौके बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।